{"_id":"66d79b51aeae89f10f053aa4","slug":"theft-in-house-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-122768-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आंगन में सोता रहा परिवार, चोर कमरे खंगाल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आंगन में सोता रहा परिवार, चोर कमरे खंगाल ले गए
Wed, 04 Sep 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में घर बनाकर रहता है बौंदकलां निवासी पीड़ित परिवार, सुबह सदस्य सोकर उठे तो बिखरे मिले सामान
बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। कस्बा निवासी एक परिवार बिजली न आने पर रात को घर का गेट खुला छोड़कर आंगन में सो गया। उसी का फायदा उठाकर चोर रात को घर में घुसकर 70 हजार रुपये नकदी व गहने लेकर चले गए। पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में धर्मेंद्र ने बताया कि वह खेती करता है। खेत में ही घर बनाकर रहता है। रविवार रात बिजली न आने से वे परेशान थे। साढ़े 12 बजे तक नहीं सो पाए। इसके बाद उन्होंने गर्मी से राहत पाने के लिए घर का मुख्य दरवाजा खोला। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर सो गए। आधी रात तक परेशान रहने से परिवार के सदस्यों को गहरी नींद आ गई। चोर कब व कैसे अंदर घुसे, किसी को भनक नहीं लगी।
सुबह जब वह उठा तो कमरों में सामान बिखरे थे। सभी आलमारियों के ताले टूटे थे। बाद में उन्होंने अपने परिजनों को जगाया और सामान की जांच करवाई। इस दौरान उसकी मां की सोने की एक चेन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, भाभी रेणु का सोने का एक हार, 2 अंगूठियां, 2 जोड़ी टॉप्स, एक मांग टीका चोरी मिला। उनकी आलमारी से सोने का एक हार, आठ अंगूठियां, तीन जोड़ी टोप्स, 4 चूड़ी, एक मंगलसूत्र, चांदी की आठ जोड़ी पाजेब, 11 सिक्के, 2 अंगूठियां व एक फोन चोरी पाया।
विज्ञापन
- बौंदकलां थाना और एफएसएल टीम पहुंची मौके पर
इसके बाद परिवार मुखिया ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम ने घटना का जायजा लिया और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।