फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Hosts Charkhi finish as runners-up in open women's football tournament

Charkhi Dadri News: ओपन महिला फुटबाल प्रतियोगिता में मेजबान चरखी उपविजेता

Thu, 22 Oct 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hosts Charkhi finish as runners-up in open women's football tournament
विजेता खिलड़ियों को सम्मानित करते हुए ग्रामीण।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव चरखी में चरखी फुटबाल क्लब के बैनर तले आयोजित चार दिवसीय बाबा ठाड़ेश्री ओपन महिला फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों की करीब 16 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में अलखपुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि मेजबान चरखी फुटबाल क्लब की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में कादयान माइनिंग कंपनी के कुनाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता सीमा सांगवान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

फुटबाल प्रशिक्षक विश्वजीत चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिला फुटबाल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। लक्ष्य है कि क्षेत्र की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान, जिला पार्षद रविंद्र सांगवान, कन्नी प्रधान ताराचंद मास्टर, सरपंच भूपेंद्र सांगवान और डेरा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। इनके अलावा अनिल कुमार, मनकावास के पूर्व सरपंच बन्नी, दिलबाग और कुलदीप प्रधान सहित क्षेत्र के अनेक गण्यमान्य लोगों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में चरखी फुटबाल क्लब और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed