फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   theft in 3 government schools

Charkhi Dadri News: 3 राजकीय स्कूलों के ताले तोड़कर चुराया सामान

Sun, 18 May 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 18 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
theft in 3 government schools
- लोहरवाड़ा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला और राजकीय उच्च विद्यालय में घुसे चोर, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव लोहरवाड़ा स्थित तीन राजकीय स्कूलों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। शनिवार सुबह तीनों स्कूल का स्टाफ पहुंचा तो वारदात का पता चला। वरिष्ठ अध्यापक धर्मेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कनहेरी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह लोहरवाड़ा राजकीय उच्च विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक के तौर पर तैनात हैं। उच्च विद्यालय के अलावा राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के डीडीओ का चार्ज भी उनके पास है। 16 मई को तीनों विद्यालयों को छुट्टी के बाद अच्छी तरह बंद करके स्टाफ घर गया था।
विज्ञापन

17 मई की सुबह स्टाफ विद्यालय पहुंचा तो कार्यालय का ताला टूटा मिला। जब अंदर जाकर देखा तो सभी अलमारियों के ताले टूटे मिले। इसके बाद सामान चेक किया गया तो दो इन्वर्टर की नई व दो पुरानी बैटरी, दो स्पीकर, एक सीपीयू, एक एलईडी मॉनिटर, प्रिंटर व फोटोस्टेट मशीन चोरी मिली। वहीं, राजकीय प्राथमिक पाठशाला का ताला तोड़कर चोर एक बैटरी व 4 पंखे ले गए। वहीं, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला का ताला तोड़कर एक बैटरी चोरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed