फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Theft at Baba Swami Dayal Dham; thieves break donation box and flee with thousands of rupees

Charkhi Dadri News: बाबा स्वामी दयाल धाम में चोरी, दान पात्र तोड़कर हजारों रुपये ले उड़े चोर

Sat, 18 Apr 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Theft at Baba Swami Dayal Dham; thieves break donation box and flee with thousands of rupees
बाबा स्वामीदयाल धाम में लगा दानपात्र, जिसे चोरों ने निशाना बनाया है। 
चरखी दादरी। शहर के हीरा चौक के समीप स्थित ऐतिहासिक बाबा स्वामी दयाल धाम में शुक्रवार रात को चोर दीवार फांदकर परिसर में आए और दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। चोरों ने धाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की तार भी निकाल दी। शनिवार अलसुबह पुजारी ने उठकर गेट खोला तो घटना का पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सर्वजातीय खाप फोगाट व बाबा स्वामी दयाल धाम एवं जनकल्याण समिति के प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया कि धाम परिसर में रहने वाले मुख्य पुजारी विक्रम शुक्रवार को ही अपने गांव गए थे। इस दौरान मुख्य पुजारी के भाई वासुदेव यहां आए हुए थे। शनिवार अलसुबह करीब चार बजे उन्हें मुख्य पुजारी के माध्यम से सूचना मिली कि रात के समय अज्ञात चोरों ने धाम परिसर में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर चोरी की है जिस पर वे और खाप के अन्य पदाधिकारी भी धाम में पहुंचे। वहीं डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया कि चोरों ने रात के समय दीवार फांद कर धाम में प्रवेश किया और मुख्य कुटिया में इंटरलॉक टाइल की मदद से दान पात्र का ताला तोड़ कर उसमें से करीब आठ से 10 हजार रुपये की नकदी चुराई है। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए धाम में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की तार भी निकाल दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने के अंत में दान पात्र को खोला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चार संदिग्ध
पुलिस व खाप पदाधिकारियों द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जिसमें देर रात करीब एक बजे चार संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक दीवार फांद कर धाम में जाता है और बाकी तीन युवक बाहर ही रहते हैं।
खाप फोगाट के प्रधान सुरेश फोगाट, सचिव कुलदीप फोगाट, कोषाध्यक्ष राजबीर सिंह, सदस्य बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, सुरेंद्र, लक्ष्मण सिंह आदि ने बताया कि यह धाम सदियों पुराना है। प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी पर यहां मेला भरता है। वहीं हर रोज काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं। खाप पदाधिकारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

एक माह में हो चुकी चोरी की तीन घटनाएं
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने के दौरान दादरी शहर में चोरी की यह तीसरी घटना है। गत मार्च माह में चोरों ने कीकरवासनी क्षेत्र स्थित श्री हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं गत 13 अप्रैल की रात को चोर प्रेमनगर कॉलोनी स्थित मकान से हजारों की नकदी व जेवरात चुरा ले गए थे। अब चोरों ने बाबा स्वामी दयाल धाम को निशाना बनाया है। दादरी सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed