फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The youth accused ten people of assault and beating.

Charkhi Dadri News: युवक ने दस लोगों पर लगाया हमला कर मारपीट का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The youth accused ten people of assault and beating.
चरखी दादरी। स्टेडियम रोड निवासी युवक ने 10 लोगों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। घायल युवक को उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दादरी के स्टेडियम रोड निवासी दीपेंद्र डबास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बिजनेस करता है। गत रविवार की रात को वह अपनी गाड़ी में बाजार जा रहा था। जब वह शुभम वाटिका के पास पहुंचा तो कुछ युवक खड़े थे।
विज्ञापन

उसके द्वारा हॉर्न बजाने पर एक व्यक्ति ने उन्हें साइड में कर दिया। इसके बाद जब वह जनता कॉलेज वाले चौक पर पहुंचा तो सामने से एक कैंपर वाहन ने उसका रास्ता रोका। उसमें से छह व्यक्ति उतर कर आए। इनमें से दो के पास डंडे और एक के पास गन थी और वे आते ही उसे मारने लगे। तभी एक गाड़ी और आई और उसमें से चार युवक उतरे। उन्होंने आते ही उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक ने उक्त युवकों पर सोने की चेन, सोने का कड़ा और 30 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया है। नाम पूछने पर उक्त युवकों ने दो गैंग के आदमी बताए और गोली मारने की धमकी दी। दादरी सिटी थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed