फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The young man got busy on the phone, the thieves took the bike parked nearby

फोन पर मशगूल हुआ युवक, पास खड़ी बाइक ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man got busy on the phone, the thieves took the bike parked nearby
चरखी दादरी। रानीला निवासी एक युवक फोन पर बातें करने में मशगूल रहा और चोर उसके पास खड़ी बाइक ही ले गए। बाइक चोरी का पता चलते ही युवक के होश फाख्ता हो गए और उसने इसकी शिकायत थाने में दी है। बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रानीला निवासी सोनू ने बताया कि वह गत बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर दादरी से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में सांवड के समीप रुक गया। सोनू ने बताया कि उसी दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आ गई और वो बात करते हुए बाइक से थोड़ी दूर चला गया। कुछ ही देर बाद जब वह पहले वाली जगह पहुंचा तो उसे बाइक चोरी मिली। सोनू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बौंदकलां क्षेत्र में बाइक चोरी की ऐसी दूसरी घटना
फोन पर मशगूल युवक की बाइक चोरी होने की बौंदकलां थाना क्षेत्र में पहले घटना नहीं है। इससे पहले करीब दो साल पहले कस्बा में भी ऐसी ही वारदात को चुकी है। हालांकि पुलिस ने उस वारदात को ट्रेस कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed