{"_id":"6116bcfa8ebc3ee02773c03d","slug":"the-watchman-did-not-open-the-gate-of-the-rose-garden-bjp-workers-involved-in-the-tricolor-yatra-broke-the-lock-and-entered-charkhidadri-news-hsr608891761","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार ने नहीं खोला रोज गार्डन का गेट, तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता ताला तोड़ घुसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार ने नहीं खोला रोज गार्डन का गेट, तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता ताला तोड़ घुसे
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल सहकारिता मंत्री बनवारी लाल और भाजपा नेत्री बबीता फौगाट।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। भाजपा की ओर से शुक्रवार को महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फौगाट की अगुवाई में दादरी विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रोज गार्डन में यात्रा के समापन से पहले चौकीदार के गेट न खोलने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया। दूसरी ओर नगर परिषद प्रशासक एवं एसडीएम विरेंद्र सिंह ने अधिकारियों से इस प्रकरण की रिपोर्ट तलब कर ली है। यात्रा के समापन के बाद यह प्रकरण शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
दादरी विधानसभा क्षेत्र में शहीदों के सम्मान में शुक्रवार को भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सहकारिता एवं आवास मंत्री बनवारी लाल और महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फौगाट का मार्गदर्शन रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 153 ट्रैक्टरों, 37 बाइकों और 15 गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर इसमें भाग लिया। यात्रा की शुरुआत बलिदान स्टेडियम से की गई और समापन रोज गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर किया गया। वहीं, इससे पहले यात्रा के चलते शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।
दोपहर करीब एक बजे यात्रा में शामिल भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रोज गार्डन पहुंचे। उन्होंने यहां तैनात चौकीदार से गेट का ताला खोलने की मांग की। लेकिन चौकीदार ने अधिकारियों का आदेश मिलने के बाद ही ताला खोलने की बात कही। इससे खफा भाजपा कार्यकर्ता बिफर हो गए और गेट के ऊपर से रोज गार्डन के अंदर दाखिल हुए और फिर गेट पर जड़ा ताला तोड़ दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने उक्त कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग भी की। भाजपा पदाधिकारियों के हस्तक्षेप करने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए और इसके बाद शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। यात्रा में प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिला प्रभारी कमल यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
सहकारिता एवं आवास मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री की अगुवाई में यही प्रयास लगातार जारी है कि हमारे समाज के महापुरुषों व शहीदों को प्रत्येक मंच पर आदर सम्मान दिया जाए। यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, बलवान सांगवान, किरण कलकल, सत्यव्रत सांगवान, विजय अग्रवाल, सुनिता दांगी, सतीश शर्मा, ओमबीर महराणा, मन्नू धनखड, संजीव मडिया आदि ने भाग लिया।
दो घंटे तक सड़कों पर रही जाम की स्थिति
सुबह साढ़े 11 बजे यात्रा की शुरुआत की गई और करीब डेढ़ बजे इसका समापन हुआ। यात्रा बलिदान स्टेडियम से शुरू होकर तिकोना पार्क और मुख्य बाजार होते हुए रोज गार्डन पहुंची। इस दौरान करीब दो घंटे तक इस रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही।
ईओ बोलीं- आयोजन की नगर परिषद से नहीं ली गई अनुमति
रोज गार्डन का रखरखाव नगर परिषद करती है। नप ईओ सुमन लता का कहना है कि भाजपा की तिरंगा यात्रा के तहत रोज गार्डन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अनुमति नगर परिषद से नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया कि गेट का ताला तोड़ा गया है और इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
ताला तोड़ने की बात फिलहाल मेरे संज्ञान में नहीं है। मैंने सचिव को ताला खुलवाने के निर्देश दे दिए थे। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट में लूंगा और इसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा।
-विरेंद्र सिंह, एसडीएम