फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The third accused, who cheated Rs 86650 in the name of giving a car, was arrested

Charkhi Dadri News: गाड़ी देने के नाम पर 86650 रुपये की चपत लगाने वाला तीसरा आरोपी काबू

Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The third accused, who cheated Rs 86650 in the name of giving a car, was arrested
चरखी दादरी। साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम ने आदमपुर डाढ़ी बाना निवासी एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने के तीसरे आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आल्टो गाड़ी खरीदने के नाम पर पीड़ित से 86,650 रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आगरा के ताज खान निवासी बारह बीघा नई बस्ती नारीपुरा रूप में हुई है।
विज्ञापन

22 सितंबर 2022 में थाना साइबर में दी शिकायत में पीड़ित अमीर खान निवासी आदमपुर डाढ़ी बाना ने बताया था कि सोशल मीडिया पर गाड़ी देखकर उसमें दिए गए एक मोबाइल नंबर पर कॉल किया। आरोपी ने उसे गाड़ी देने के नाम पर झांसे में लेकर 86,650 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। एचसी राजपाल ने बताया कि इसी मामले में कार्रवाई करते हुए एक जून को टीम ने आरोपी सचिन कुमार निवासी रायपुरा जिला मथुरा व सूरज तोमर निवासी पुट्टा, जिला मथुरा उत्तरप्रदेश को कारी नाहर, कगरौली उतरप्रदेश से गिरफ्तार किया था। इस मामले में तीसरे आरोपी ताज खान निवासी बारह बीघा नई बस्ती नारीपुरा, आगरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed