{"_id":"695d56c7e3edaea56c0d015f","slug":"the-tenure-of-three-tractors-engaged-in-garbage-collection-will-soon-be-over-the-municipal-corporation-has-sent-a-demand-for-purchasing-four-new-tractors-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-149773-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कूड़ा उठान में लगे तीन ट्रैक्टरों की समयावधि जल्द होगी पूरी, नप ने चार नए ट्रैक्टर खरीदने की भेजी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कूड़ा उठान में लगे तीन ट्रैक्टरों की समयावधि जल्द होगी पूरी, नप ने चार नए ट्रैक्टर खरीदने की भेजी मांग
Wed, 07 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
दादरी स्थित नगर परिषद कार्यालय।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर की सफाई व्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहे नगर परिषद के तीन ट्रैक्टरों की समयावधि अब पूरी होने जा रही है। मौजूदा समय में नगर परिषद के पास केवल यही तीन ट्रैक्टर उपलब्ध हैं जिनके जरिए डंपिंग प्वाइंट से कूड़े का उठान कर उसे कचरा प्लांट तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में यदि समय रहते नए ट्रैक्टर नहीं खरीदे गए तो शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है। इस स्थिति को देखते हुए नगर परिषद ने चार नए ट्रैक्टर खरीदने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।
शहर में कुल 21 वार्ड हैं जिनमें नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत घर-घर से कचरा उठान के लिए वाहन गलियों तक पहुंचते हैं और वहां से एकत्रित कूड़े को डंपिंग प्वाइंट तक लाया जाता है। बाद में ट्रैक्टरों के माध्यम से इस कचरे को कचरा प्रबंधन प्लांट तक पहुंचाया जाता है। नगर परिषद आम नागरिकों को भी कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने के लिए लगातार जागरूक कर रही है, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर परिषद की ओर से कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन कई स्थानों पर इनके रखरखाव में कमी सामने आ रही है। नियमित सफाई न होने, पानी की समुचित व्यवस्था के अभाव और टूटे हुए गेट व सीटों के कारण आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इन शौचालयों की मरम्मत और नियमित देखरेख की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा तीनों ट्रैक्टरों की सड़कों पर चलने की वैध समयावधि समाप्त होने वाली है। ऐसे में सफाई कार्य में बाधा न आए, इसके लिए चार नए ट्रैक्टर खरीदने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आवश्यक प्रपोजल भेज दिया गया है, जो जरूरी वर्क प्लान में शामिल है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी और शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
वर्सन :
जल्द ही नए ट्रैक्टर खरीदे जाएंगे। इसके लिए मांग भेज दी गई है। पुराने ट्रैक्टरों की समयावधि पूरी होने से पहले ट्रैक्टर खरीदने की योजना है। शहर में सफाई के मामले में लोगों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। आमजन भी नगर परिषद कोे सहयोग करें ताकि शहर में स्वच्छ बना रहे। - बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।