{"_id":"67e04baef5c0aae86c0ff63a","slug":"the-team-will-reach-dadri-this-week-for-the-survey-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133885-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इसी सप्ताह सर्वेक्षण के लिए दादरी पहुंचेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इसी सप्ताह सर्वेक्षण के लिए दादरी पहुंचेगी टीम
Sun, 23 Mar 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
एमआरएफ सेंटर में सफाई कर्मचारियों को जानकारी देते हुए एसबीएम प्रभारी ज्योति शर्मा।
चरखी दादरी। स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत सर्वेक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें विभाग की टीम शहर में जाकर स्वच्छता संबंधी पैमाने जांच कर शहरों को रैंकिंग दे रही है। इसमें दादरी शहर ने भी स्वच्छता के लिए आवेदन किया है। अब इसी सप्ताह टीम दादरी पहुंचेगी।
स्वच्छ भारत मिशन जिला प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही हैं। इसके तहत परिषद की ओर से शहर में ऑटो टिपर के माध्यम से सुबह नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पंफलेट वितरित किए गए हैं। विभाग की ओर से शहर के लिए 40 हजार पंफलेट दिए गए थे। इनका वितरण कर टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया कि इन टिप्स को प्रयोग करके शहर की स्वच्छता को बढ़ावा दें।
इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालयों व भवनों पर पेंटिंग कराकर लोगों को चित्र और स्लोगन के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया। अब विभाग की ओर शहर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। गंदगी को उठाने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई की जा रही है। सड़कों से भी कचरे का उठान करवाया जा रहा है। अब 24 मार्च से 31 मार्च के बीच टीम कभी भी जिले का निरीक्षण कर सकती है।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तालमेल बनाकर शहर में सीवर लाइन दुरुस्त कराई जा रही हैं। शिकायत के आधार पर समाधान हो रहा है। साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी किया गया है। जहां पर गंदगी दिखाई दे, वहां से कर्मचारियों को कचरा उठान के निर्देश दिए गए हैं।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद