फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The team inspected 50 cargo vehicles to stop illegal mining

Charkhi Dadri News: अवैध खनन रोकने के लिए टीम ने की 50 मालवाहनों की जांच

Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The team inspected 50 cargo vehicles to stop illegal mining
मालवाहक वाहन की जांच करती खनन विभाग की टीम। 
चरखी दादरी। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए खनन विभाग की टीम ने भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों की जांच की। समसपुर नाका और लोहारू रोड पर टीम ने करीब 50 वाहनों के ई-रवाना व अन्य दस्तावेज जांचे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त मिले।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य खनन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को जड़ से खत्म करना है। जिला खनन अधिकारी रिंकू कुमार ने बताया कि विभागीय चेकिंग के तहत टीम ने कुल 50 वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अवैध खनन को रोकने के लिए निरंतर सख्त अभियान जारी रहेगा। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खनन गतिविधियों को पारदर्शी बनाना और प्राकृतिक संसाधनों के अनियमित दोहन को रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed