फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The target was 200, 222 personnel got corona vaccine

200 का था लक्ष्य, 222 कर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

Wed, 20 Jan 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The target was 200, 222 personnel got corona vaccine
जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे दिन का सत्र भी सफल रहा। मंगलवार को तीन जगह पर टीकाकरण के लिए सेशन लगाए गए। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज, कोविड अस्पताल इंचार्ज डॉ. संदीप और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता समेत 222 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड की पहली डोज दी गई। इसके अलावा बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108, जबकि बलकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 84 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। मंगलवार को भी किसी स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

मंगलवार के लिए स्वस्थ्य विभाग ने दो जगहों पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण की योजना तैयार की थी, लेकिन बौंदकलां और बलकरा के अलावा सीएमओ ऑफिस स्टाफ के लिए भी एक सेशन लगाया गया। इसमें 30 कर्मचारियों को कवर किया गया। बलकरा और बौंदकलां में शाम पांच बजे सेशन खत्म किया गया।
विज्ञापन

बौंदकलां में मंगलवार सुबह 11 बजे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल सचदेवा की देखरेख में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत की गई। दादरी से भेजी गई कोविशिल्ड की बाइल सीएमओ और डॉक्टरों की टीम ने रिसीव की। सबसे पहले केंद्र के डा. संदीप सिंह को कोविशिल्ड का पहला टीका एएनएम ममता रानी ने लगाया। इसके बाद में सफाई कर्मचारी गुलशन कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुमन को टीका लगाया गया। इसके बाद में सीएचसी के पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में टीकाकरण का लेकर उत्साह दिखा। यहां विभाग ने 100 कर्मचारियों को डोज देने की योजना थी, लेकिन विभाग ने लक्ष्य से बढ़कर 108 कर्मचारियों को कवर किया। पहले दिन 66 महिला और 42 पुरुष हेल्थ वर्कर को पहली डोज दी गई। टीकाकरण से पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों का तापमान जांचा गया। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. अंकुर, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. ईशु समेत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन में 463 कर्मचारियों को लगाई जा चुकी है वैक्सीन
शनिवार को जिले में दादरी के अलावा बाढड़ा पीएचसी में कोरोना टीकाकरण किया गया था। पहले दिन 181 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। दूसरा सेशन सोमवार को केवल सिविल अस्पताल में लगाया गया जिसमें 50 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। मंगलवार का सेशन पूरा होने तक जिले में 463 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
विभाग जल्द बढ़ा सकता है वैक्सीनेशन प्वाइंट
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में जल्द ही वैक्सीनेशन प्वाइंट की संख्या बढ़ाई जा सकती है ताकि जल्द से जल्द सभी स्वास्थ्यकर्मियों को कवर किया जा सके। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर में शामिल पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों और विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जल्द ही प्वाइंटों की संख्या बढ़ा सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
स्वास्थ्यकर्मी बोले : सुरक्षित है वैक्सीन, मन में न रखें भ्रम
- कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मैंने भी लगवा ली है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों से अपील है कि वैक्सीन के साइड इफेक्ट जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें।
डॉ. नरेंद्र, डिप्टी सीएमओ
- वैक्सीनेशन के साथ कोरोना संक्रमण के खात्मे की शुरुआत हो गई है। वैक्सीन लगाने के बाद ऑब्जर्वेशन कक्ष में विभाग की टीम निगरानी रखती है। वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं।

डॉ. संदीप, कोविड अस्पताल प्रभारी
मंगलवार को 222 स्वास्थ्यकर्मियों को जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। हमारा तीसरा सेशन भी सफल रहा और तीनों साइट पर वैक्सीन के साइड इफेक्ट का एक भी केस सामने नहीं आया है। टीकाकरण कार्य में जल्द ही तेजी लाई जाएगी।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed