फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The state will progress not by falling prey to the BJP's influence but by strengthening brotherhood: Brijendra Singh

भाजपा के बहकावे में आकर नहीं, भाईचारे को मजबूत करने से होगी प्रदेश की तरक्की : बृजेंद्र सिंह

Mon, 01 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The state will progress not by falling prey to the BJP's influence but by strengthening brotherhood: Brijendra Singh
यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण व पदाधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की सद्भाव यात्रा रविवार को 57 वें दिन दादरी जिले में पहुंची और विभिन्न गांवों का दौरा किया। यात्रा आयोजक रज्जू अहलावत के मार्गदर्शन से आगे बढ़ रही यह यात्रा रविवार दादरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने पूर्व सांसद का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

युवा शक्ति बदलाव की ओर के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बृजेंद्र सिंह के प्रवक्ता अशोक सिवाच ने बताया कि सद्भाव यात्रा रविवार को गांव इमलोटा से शुरू हुई थी। इसके बाद काफिला बिगोवा, अचीना, झींझर, भागेश्वरी और रानीला गांव में पहुंचा। यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान दादरी क्षेत्र के गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश को नफरत की नहीं, बल्कि मोहब्बत और सद्भाव की जरूरत है। हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। पिछले 57 दिनों से चल रही इस यात्रा में हमें जो जनसमर्थन मिल रहा है, वह यह बताता है कि लोग बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम गांव-गांव जाकर लोगों की आवाज बनें और उनकी हकीकत को समझें।
विज्ञापन

दिनभर दादरी के गांवों में सघन जनसंपर्क के बाद यात्रा का रात्रि विश्राम रोहतक स्थित छोटू राम धर्मशाला में तय किया गया है। यात्रा के दौरान आयोजक रज्जू अहलावत, जिला प्रधान सुशील धानक, राजू मान, सुरेंद्र परमार, दलवीर गांधी, अशोक सिवाच, संजय पार्षद, प्रवीण चेयरमन, सरंपच नवीन झोझू, रामनिवास जांगड़ा, हरिश गोयल, मा.दिलबाग, उमेद यादव, विरेंद्र श्योरण, उमेद नंबरदार, भूप, रंगा यादव, ऋषि सरपंच रानीला, मुखत्यार सिंह, बलवान, संजय फोगाट, कृष्ण फोगाट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed