फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The special staff arrested the accused who was absconding for nine years

Charkhi Dadri News: नौ वर्ष से फरार उद्घोषित आरोपी को स्पेशल स्टाफ ने किया गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The special staff arrested the accused who was absconding for nine years
चरखी दादरी। जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने नौ वर्ष से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दानिश उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कैदीपुरा मोहल्ला के वार्ड 10 का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दानिश को वर्ष 2015 में बौंंद कलां पुलिस थाने में पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार किया गया था। तारीख पेशी पर गैर हाजिर होने के कारण चरखी दादरी न्यायालय ने 19 मई 2017 को उसे उद्घोषित करार दिया था। न्यायालय के आदेश पर उसके खिलाफ बौंद कलां पुलिस थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को स्पेशल स्टाफ दादरी में तैनात एएसआई कृष्ण व उनकी टीम ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed