{"_id":"6a6e2d36cbfa58a7560fc396","slug":"the-sky-remained-overcast-throughout-the-day-with-no-rainfall-humidity-added-to-the-discomfort-though-rain-is-expected-starting-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158471-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दिनभर बादल छाए रहे, बारिश नहीं हुई, उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दिनभर बादल छाए रहे, बारिश नहीं हुई, उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज से बारिश के आसार
Sat, 01 Aug 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
गांव बेरला में आसमान में छाए बादल।
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा बना रहा लेकिन बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आया और तेज धूप नहीं निकली जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी।
हालांकि दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं हुई जिस कारण वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस ने लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होने के बावजूद हवा में नमी अधिक रहने से लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा गर्मी महसूस हुई। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस के कारण परेशानी उठानी पड़ी। पंखे और कूलर भी अपेक्षित राहत नहीं दे सके।
बॉक्स: मौसम ने बढ़ाई चिंता
पिछले कई दिनों से जिले में बादल छाने और हल्के मौसम परिवर्तन का सिलसिला जारी है, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ रही है। धान, बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों को इस समय पर्याप्त वर्षा की आवश्यकता है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि फसलों की बढ़वार बेहतर हो सके और सिंचाई पर निर्भरता कम हो।
विज्ञापन
स्वास्थ्य पर असर
दूसरी ओर, उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
वर्सन:
2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच-बीच में बादलवाही रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।-- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग
विज्ञापन
हालांकि दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं हुई जिस कारण वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस ने लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होने के बावजूद हवा में नमी अधिक रहने से लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा गर्मी महसूस हुई। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस के कारण परेशानी उठानी पड़ी। पंखे और कूलर भी अपेक्षित राहत नहीं दे सके।
विज्ञापन
बॉक्स: मौसम ने बढ़ाई चिंता
पिछले कई दिनों से जिले में बादल छाने और हल्के मौसम परिवर्तन का सिलसिला जारी है, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ रही है। धान, बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों को इस समय पर्याप्त वर्षा की आवश्यकता है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि फसलों की बढ़वार बेहतर हो सके और सिंचाई पर निर्भरता कम हो।
विज्ञापन
स्वास्थ्य पर असर
दूसरी ओर, उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
वर्सन:
2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच-बीच में बादलवाही रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।