फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The second roof plaza (FOB) will be constructed at the railway station at a cost of Rs 8 crore

Charkhi Dadri News: रेलवे स्टेशन पर आठ करोड़ से होगा दूसरे रूफ प्लाजा एफओबी का निर्माण

Wed, 28 Jan 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 28 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The second roof plaza (FOB) will be constructed at the railway station at a cost of Rs 8 crore
रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के नीचे से गुजरते लोग। 
चरखी दादरी। जिले के रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से एक और रूफ प्लाजा फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बीकानेर रेल मंडल की ओर से निविदा खोल दी गई हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि निविदा संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। जल्द ही फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। स्टेशन पर एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण होने से यात्रियों को ट्रैक पर खड़ीं ट्रेनों के नीचे से जान जोखिम में डालकर नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के रेलवे स्टेशन पर कुछ वर्ष पहले एक और प्लेटफार्म का निर्माण कराया गया था। ऐसे में एक से दूसरे प्लेटफार्म पर यात्रियों के आवागमन के लिए रेलवे की ओर से एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था, लेकिन इस एफओबी की लंबाई काफी अधिक होने से कई यात्री इसका प्रयोग करने के बजाय पहले से ट्रैक पर खड़ीं ट्रेनों के नीचे से गुजरते हुए दूसरे प्लेटफार्म तक जाते हैं। इससे हादसा होने की संभावना भी बनी रहती है। इसी से बचाव व यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल मंडल ने स्टेशन परिसर में एक और फुट ओवरब्रिज बनवाने का निर्णय लिया। बीकानेर रेल मंडल की ओर से इसके लिए आठ करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

34 पैसेंजर ट्रेनों का होता है ठहराव: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से दादरी स्टेशन पर 34 पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव निर्धारित किया हुआ है। स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन आठ हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से 15 फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए निविदाएं खोली गई हैं। इनमें दादरी स्टेशन पर बनने वाले दूसरे रूफ प्लाजा फुट ओवरब्रिज को भी शामिल किया गया है। आशुतोष चौधरी, एसएसई, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed