फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The second installment of the Lado Laxmi Yojana reached the accounts of 14,112 women in the district.

Charkhi Dadri News: जिले की 14,112 महिलाओं के खातों में पहुंची लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त

Thu, 04 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 04 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The second installment of the Lado Laxmi Yojana reached the accounts of 14,112 women in the district.
चरखी दादरी। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त वीरवार को जारी कर दी गई। दादरी जिले की 14,112 महिलाओं को 2100 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। किस्त जारी होते ही महिलाओं के मोबाइल पर बैंक से संदेश आने शुरू हो गए जिसके बाद लाभार्थी महिलाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

बता दें कि योजना की पहली किस्त नवंबर माह में जारी हुई थी, तब जिले की करीब 8000 महिलाओं को ही लाभ मिल पाया था। सत्यापन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण हजारों महिलाएं लाभ से वंचित रह गई थीं। अब विभाग ने लगातार अभियान चलाकर आवेदन सत्यापन की गति बढ़ाई। इसके बाद लाभार्थियों की संख्या 14 हजार से ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन

कुल 37 हजार महिलाएं हैं पात्र

समाज कल्याण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दादरी जिले में अब तक 37 हजार महिलाएं योजना की संभावित पात्र हैं। इनमें से 14,112 आवेदन सत्यापित हो चुके हैं। शेष आवेदकों के दस्तावेजों में खामियां होने या पात्रता की शर्तें पूरी न होने से सत्यापन अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तीन महीने में मिलेगी किस्त
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि अब यह राशि हर तीन महीने में जारी की जाएगी। दूसरी किस्त जारी की गई है। पहले यह राशि हर महीने आने का प्रावधान था, लेकिन प्रक्रिया में देरी और दस्तावेज सत्यापन में समय लगने के कारण यह सिस्टम बदला गया। नए प्रावधान के अनुसार एक बार सत्यापन पूरा होने के बाद लाभार्थियों को नियमित रूप से किस्त मिलती रहेगी।
अभी भी हजारों आवेदन लंबित

जिले में अभी भी 22 हजार से ज्यादा महिलाओं के आवेदन प्रक्रिया में हैं। विभाग ने महिलाओं से अपील की है कि जिनके दस्तावेज अधूरे हैं या बैंक विवरण गलत है, वे जल्द सुधार करवाएं ताकि अगली किस्त में उन्हें शामिल किया जा सके।


वर्सन :
योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ उन्हें परिवार और समाज में आत्मनिर्भर बनाना है। अगले चरण में सत्यापन प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं लाभ ले सकें।

- जितेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed