फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The road from Charkhi Gate to National Highway will be reconstructed at a cost of Rs 2.10 crore.

Charkhi Dadri News: 2.10 करोड़ से चरखी गेट से नेशनल हाईवे तक सड़क का होगा पुनर्निर्माण

Sat, 25 Apr 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The road from Charkhi Gate to National Highway will be reconstructed at a cost of Rs 2.10 crore.
सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक सुनील सांगवान, चेयरमैन बक्शीराम व अन्य।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। पिछले काफी वर्षों से जर्जर हाल चरखी गेट से नागरिक अस्पताल के पीछे से होते हुए नेशनल हाईवे तक जाने वाली सड़क की जल्द ही कायापलट होगी। इस सड़क के पुनर्निर्माण पर करीब 2.10 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने शुक्रवार को इस सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चरखी दरवाजा से नागरिक अस्पताल के पिछली तरफ से होते हुए नेशनल हाईवे तक जाने वाली सड़क के पुनर्निमाण की मांग लगातार उठ रही थी। लंबे समय से सड़क की खराब और जर्जर हालत वाहन चालकों व स्थानीय निवासियों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई थी। बारिश के दिनों में यहां जलभराव के हालात बनने से स्थिति और अधिक विकट बन जाती थी। जिस पर नगर परिषद की ओर से इस सड़क के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई। अब सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन

कार्य के शुभारंभ पर दादरी नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी, वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट, वार्ड 14 के पार्षद सतबीर चौहान, मनोज वर्मा, नितिन बंसल, विक्रम श्योराण अधिवक्ता, कुलदीप सैनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रितू गोयल सहित काफी संख्या में गण्यमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ किमी लंबी, सात मीटर चौड़ी बनेगी सड़क
चरखी गेट से नेशनल हाईवे तक सड़क की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है। इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। नगर परिषद की ओर से तैयार की गई योजना के अनुसार अब यह सड़क आरसीसी की बनेगी। संबंधित एजेंसी को छह महीने में काम पूरा करना होगा।

निर्माण सामग्री, कार्य से न हो समझौता
विधायक ने संबंधित एजेंसी व नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के पुनर्निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरती जाएं। उन्होंने मौके पर मौजूद वार्डवासियों को भी कहा कि वे भी निर्माण कार्य की निगरानी रखें।
वार्डवासियों ने जताया आभार
लंबे समय से सड़क के पुनर्निर्माण का इंतजार कर रहे वार्डवासियों, स्थानीय नागरिकों ने शुक्रवार को यह कार्य शुरू होने पर विधायक सुनील सांगवान, चेयरमैन सहित पार्षदों व नगर परिषद अधिकारियों का आभार जताया है। इस अवसर पर पार्षद विनोद वाल्मीकि, पार्षद नवीन प्रजापति, पार्षद विनोद सिंहमार, प्रतिनिधि जितेंद्र सांगवान, मितेश गोयल, प्रवीन सैनी व धर्मबीर सैनी आदि भी मौजूद रहे।

वर्सन :
मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दादरी के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं। अब तक क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं लागू की जा चुकी हैं और आने वाले समय में और भी योजनाओं को सिरे चढ़ाया जाएगा। काठ मंडी और चरखी गेट से नेशनल हाईवे तक सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग भी काफी समय से की जा रही थी। अब दोनों सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया गया है।-- सुनील सांगवान, विधायक, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed