{"_id":"68b0af4f5ee9b9a68a07fb80","slug":"the-results-of-the-block-level-competitions-have-been-announced-anshika-divya-and-deepika-topped-the-essay-writing-while-rahul-excelled-in-poetry-recitation-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-143618-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित...निबंध लेखन में अंशिका, दिव्या और दीपिका, कविता पाठ में राहुल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित...निबंध लेखन में अंशिका, दिव्या और दीपिका, कविता पाठ में राहुल अव्वल
विज्ञापन
बौंदकलां। हिंदी पखवाड़े के तहत बौंदकलां में हुईं खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं का परिणाम वीरवार को जारी किया गया। निबंध लेखन में अंशिका, दिव्या और दीपिका ने बाजी मारी।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यपाल शास्त्री के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं तीन चरणों विद्यालय, क्लस्टर और खंड स्तर में संपन्न हुईं। खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं तीन दिनों तक चलीं, जिनमें तीन समूहों के विद्यार्थियों ने विभिन्न भाषाई गतिविधियों में भाग लिया।
डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद अगला चरण जिला स्तर का होगा, जिसका आयोजन डाइट बिरहीकलां द्वारा किया जाएगा। हिंदी दिवस के अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को एससीईआरटी गुरुग्राम एवं डाइट की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यपाल शास्त्री ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और आयोजक मंडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार कर पाते हैं।
निर्णायक मंडल में हिंदी प्राध्यापिका मंजू, बबीता एबीआरसी, डॉ. महेंद्र सिंह, पवन कुमार बीआरपी, मनोज कुमार बीआरपी आदि शामिल रहे।