{"_id":"6255c4832115f567ae44f295","slug":"the-pump-house-employees-were-taken-hostage-mobile-cash-and-bikes-were-snatched-on-the-strength-of-weapons-charkhidadri-news-hsr628972868","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर पंप हाउस कर्मचारियों को बनाया बंधक, मोबाइल, नकदी और बाइक छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के बल पर पंप हाउस कर्मचारियों को बनाया बंधक, मोबाइल, नकदी और बाइक छीनी
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। धनासरी पंप हाउस पर कार्यरत दो कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बंधक बनवाने वाले 4-5 लोग मोबाइल और 1200 की नकदी समेत उनकी बाइक भी छीन ले गए। राहगीरों की मदद से वे बाहर निकले और इसके बाद पुलिस को सूचित किया। शिकायत के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में माई कलां निवासी राजसिंह ने बताया कि वह डीसी रेट पर बतौर हेल्पर धनासरी पंप हाउस पर तैनात है। सोमवार को भी वह और उसका एक अन्य साथी गागडवास निवासी नरेश पंप हाउस पर बने कमरे में बैठे थे। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ लोग हाथ में डंडे व हथियार लिए कमरे में घुसे और उन दोनों से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने दोनों के हाथ व पांव कपड़े से बांध दिए और मोबाइल फोन व नकदी छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने पंप हाउस की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी और सुबह करीब पौने छह बजे कमरे को बाहर से कुुंडी लगाकर उनकी बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद दोनों कर्मियों ने अपने हाथ-पांव खोले और मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और कुंडी खोलकर दोनों कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
ट्रांसफार्मर भी किया क्षतिग्रस्त
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उस दौरान पंप हाउस पर लगा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त मिला। कयास लगाए जा रहे है कि पंप हाउस की बिजली आपूर्ति बाधित करने के प्रयास में आरोपी ट्रांसफार्मर को डैमेज कर गए। सीआईए समेत सीन ऑफ क्राइम टीम और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेंद्र सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना