{"_id":"69333a0e50225a1006002244","slug":"the-protest-continued-for-the-fifth-day-demanding-the-appointment-of-a-tehsildar-and-slogans-were-raised-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-148445-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तहसीलदार की तैनाती की मांग के लिए पांचवें दिन भी धरना जारी, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तहसीलदार की तैनाती की मांग के लिए पांचवें दिन भी धरना जारी, नारेबाजी की
Sat, 06 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
तहसील कार्यालय परिसर में धरना देते सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी।
- फोटो : 1
बाढड़ा। भाकियू की अगुवाई में किसान संगठनों, अधिवक्ता संघ और नंबरदार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने राजस्व विभाग में तहसीलदार सहित वरिष्ठ अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति की मांग के लिए शुक्रवार को पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान अधिवक्ता संघ ने वर्क सस्पेंड जारी रख आंदोलन का समर्थन किया। कस्बे के जुई रोड स्थित तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजीव श्योराण व पूर्व सरपंच गिरधारी मोद की अध्यक्षता में धरना दिया गया। भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने कहा कि तहसीलदार का पद खाली होने से डेढ़ माह से कामकाज बाधित हो रहा है।
विधायक को बार-बार अधिकारियों के खाली पदों के बारे मेंं अवगत करवाया गया है। अब संगठनों ने कार्यालय तालाबंदी को सोमवार तक टाल दिया है। उन्होंने कहा कि अपील के बावजूद किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। उपायुक्त व एसडीएम को ज्ञापन देने के बावजूद तहसीलदार की तैनाती नहीं होने से किसानों के सामने धरना देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
विज्ञापन
अधिवक्ता अशोक श्योराण ने कहा कि तहसीलदार, बीडीपीओ, एसडीओ के पद रिक्त हैं। जनता को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। भूमि रजिस्ट्री न होने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन मौन है। इस मौके पर भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, अधिवक्ता अनिल मान, नंबरदार एसोसिएशन अध्यक्ष राजबीर हंसावास, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, करण सिंह बाढड़ा, अतर सिंह, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, सतबीर, कमल सिंह हड़ौदी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --