फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The police tightened the noose on those who possess speculative, drug addiction and illegal weapons

सट्टा खाइवाली, नशाखोरी और अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस ने कस शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The police tightened the noose on those who possess speculative, drug addiction and illegal weapons
जिला पुलिस द्वारा पकड़ा गया अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। मजबूत खुफिया नेटवर्क की बदौलत जिला पुलिस पिछले तीन माह में नशाखोरों, सट्टा खाइवालों और अवैध रूप से हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसा है। गत तीन माह में पुलिस ने इन मामलों में 112 एफआईआर दर्ज कर 188 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सबसे अधिक आरोपी जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए। इस समयावधि में पुलिस टीमों ने लाखों रुपये का नशा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पिछले तीन माह में पुलिस ने कई विशेष अभियान चलाए हैं, जिनमें सफलता भी मिली है। इस समयावधि में पुलिस टीम ने शराब की अवैध बिक्री करने पर 54 मामले दर्ज किए हैं और इन मामलों में 54 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों से पुलिस ने 5604 बोतल अंग्रेजी शराब, 525 बोतल देसी शराब और 13 बोतल बियर बरामद की है। इसके मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 10 केस दर्ज किए गए हैं और इन मामलों में 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों से 3.6 किलोग्राम सुल्फा, 1.7 किलोग्राम गांजा, 104 ग्राम स्मैक, 2.58 ग्राम हेरोईन व 45 ग्राम अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन

जिले के युवा देसी पिस्तौल रखने के शौकीन
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक जिला के थानों में सशस्त्र अधिनियम के तहत 11 केस दर्ज किए गए हैं और इनमें 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियो से 11 देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि जिले के युवा देसी पिस्तौल खरीदकर ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

106 जुआरियों से बरामद किए 11.18 लाख
पिछले तीन माह में पुलिस टीमों ने जुआरियों पर भी शिकंजा कसा है। गत तीन माह के आंकड़े देखें तो जुआ अधिनियम के विभिन्न थानों में 37 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 106 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और उनसे से पुलिस ने 11,18,805 रुपये बरामद किए हैं।

अपराध और नशा की रोकथाम के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है। पिछले तीन माह में कई सफलताएं भी हमें मिली हैं। भविष्य में भी पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। मेरी जिलावासियों से अपील है कि नशाखोरी रोकने में पुलिस का सहयोग करें। - दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed