फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The police stopped the Anganwadi workers, who reached the MLA's residence, 200 meters away

विधायक आवास घेरने पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर्स को पुलिस ने 200 मीटर दूर रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The police stopped the Anganwadi workers, who reached the MLA's residence, 200 meters away
शहर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना 44वें दिन भी जारी रहा। वर्कर्स ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर शहर में रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान बाढड़ा विधायक नैना चौटाला का आवास घेरने पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर्स को पुलिस ने 200 मीटर पहले ही बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। इसके चलते आंगनबाड़ी वर्कर्स विधायक के निजी सचिव सूरज बेनीवाल को ज्ञापन सौंपकर वहीं से लौट गईं।
विज्ञापन

वीरवार को धरने की अध्यक्षता स्नेहलता बौंद व संचालन संयोगता मिसरी व सोनिया अचीना ने किया। सीटू व किसान नेता रणधीर कुंगड, आशा वर्कर राज्य उपप्रधान कमलेश भैरवी, एसकेएस जिला सचिव विजय लांबा, मैकेनिकल यूनियन जिला प्रधान सतवीर सरोहा सहित अन्य किसान नेता भी धरना स्थल पर पहुंचे। इसके उपरांत जिला प्रधान सुनीता रामबास की अगुवाई में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नगर में रोष प्रदर्शन शुरू किया गया। आंगनबाड़ी वर्कर्स लघु सचिवालय से परशुराम चौक और बस स्टैंड होते हुए पैदल प्रदर्शन करते हुए मेजबान चौक पर पहुंची। वहां पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर विधायक आवास वाली गली को सील कर दिया। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बैरिकेड्स पर नारेबाजी कर रोष जताया और बाद में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर इंटक जिला प्रधान सुशील, कविता, सुनीता, शंकुतला, नरेश, रामअवतारी, उषा, प्रेम, किरणबाला, सुमित्रा, मायापति, जीवनी, सरीता, नीलम, सुशीला, ममता, संदीप, संतोष, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मांगें
वर्ष 2018 का समझौता लागू करना, आंगनबाडी वर्कर्स व हेल्पर को कर्मचारी का दर्जा दिलाना और तब तक उच्चतम न्यायलय के निर्णयनुसार समान काम समान वेतन के अनुसार वर्कर्स को 24 हजार व हेल्पर को 16 हजार देना। केंद्रसरकार द्वारा 2018 में घोषित 1500 व 750 की बढ़ोत्तरी सहित अन्य समस्याओं को जल्द हल किया जाना आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed