फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The outbreak of cold increased as the temperature dropped, the hospital's OPD increased by ten percent

तापमान लुढ़कने से बढ़ा ठंड का प्रकोप, अस्पताल की ओपीडी दस प्रतिशत तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The outbreak of cold increased as the temperature dropped, the hospital's OPD increased by ten percent
तापमान लुढ़कने से बढ़ा ठंड का प्रकोप, अस्पताल की ओपीडी दस प्रतिशत तक बढ़ी
विज्ञापन

500 तक सीमित रहने वाली सिविल अस्पताल की ओपीडी पिछले सात दिनों से चल रही 550 पार, सात डिग्री तक पहुंच चुका है जिले का न्यूनतम तापमान
चरखी दादरी। लुढ़कते तापमान के बीच सामान्य बीमारी खांसी, जुकाम व बुखार के मामले जिले में बढ़ रहे हैं। एक सप्ताह से प्रतिदिन इन बीमारियों से ग्रस्त 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके चलते सिविल अस्पताल की ओपीडी भी सामान्य दिनों के मुकाबले 10 फीसदी बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी 500 रहती थी, वो अब 550 तक पहुंच रही है। इसमें से 45 फीसदी मरीज खांसी जुकाम व बुखार से ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों की कोरोना जांच के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
जिले में ठंड अब असर दिखाने लगी है और इसके चलते जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच चुका है। इसका प्रतिकूल असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ठंड के मौसम में चिकित्सकों ने लोगों से सावधानियां बरतने का आह्वान किया है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत होने पर नजरअंदाज न करें, बल्कि सीधे स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें। सिविल अस्पताल के अलावा एमसीएच और सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी भी इन दिनों बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

जिले में सिविल अस्पताल के अलावा एक मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। सिविल अस्पताल की ओपीडी सामान्य दिनों में 500 रहती है जो अब 550 से पार चल रही है। इसी प्रकार एमसीएच की दैनिक ओपीडी करीब 75 रहती है और यहां प्रतिदिन अब 85 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इस प्रकार एक सीएचसी की ओपीडी 60 रहती है और यहां भी मरीजों की संख्या 70 तक पहुंची हुई है। पीएचसी में करीब 15 मरीज प्रतिदिन पहुंचते हैं और अब यहां भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
- रात को सोते समय पूरे कपड़े पहनकर ही सोएं।
- जुकाम खांसी व बुखार होने पर चिकित्सक से राय लें।
- बुजुर्गों और बच्चों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखें।
- सुबह-शाम घर से बाहर निकलते समय बच्चे और बुजुर्ग पर्याप्त गर्म कपडे़ पहने।
वर्जन::
ठंड के चलते ओपीडी बढ़ी है। लोगों से अपील है कि किसी को खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण नजर आएं तो तुरंत अपनी जांच करवाएं। इन सामान्य बीमारियों को हल्के में न लें। समय पर उपचार से ही बचाव संभव है।
डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed