{"_id":"6349b5f8694bfb75a32f640c","slug":"the-old-equation-of-panchayati-elections-will-spoil-the-inter-caste-marriage-38-posts-reserved-for-sc-women-in-dadri-block-charkhidadri-news-hsr644647117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजातीय विवाह बिगाड़ेंगे पंचायती चुनावों के पुराने समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजातीय विवाह बिगाड़ेंगे पंचायती चुनावों के पुराने समीकरण
विज्ञापन
चरखी दादरी। अंतरजातीय विवाह अब पंचायती चुनावों के पुराने जमाने के समीकरण भी बिगाड़ेगा। जिले के कई गांवों में एससी या बीसी वर्ग के लिए सरपंच व पंच का पद आरक्षित होने पर भी इस वर्ग को चौधर हाथ लगना मुश्किल बना हुआ है। इन गांवों में सामान्य वर्ग के ऐसे भी परिवार हैं जिनमें एससी या बीसी वर्ग की बहू है और इन परिवारों ने अब अपनी बहू को मैदान में उतारने की तैयारी कर दी है।
गांव स्तर पर सामान्य जाति के कई परिवारों में एससी व बीसी वर्ग की महिलाओं की शादी कर रखी है। अब सामान्य वर्ग के लोग इस आरक्षण का भरपूर फायदा उठाने के लिए जोर आजमाइश में जुट गए हैं। चुनाव लड़ने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक गांव में खासकर एससी या बीसी वर्ग का वोटर सीमित है। स्वर्ण जाति के वोटर की संख्या ज्यादा है ऐसे में अधिकतर चुनावी परिणाम सामान्य वर्ग के वोटर पर भी निर्भर करता आ रहा है। ऐसे में इस आरक्षण का फायदा अब सामान्य श्रेणी के लोगों को भी मिलना स्वाभाविक है।
पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद गांवों की चौपाल में चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार अपनी दावेदारी जताने लगे हैं। उम्मीदवार चुनाव आयोग की शर्तें पूरी करने के लिए कागज बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले पांच-छह सालों से अंतरजातीय विवाह बढ़े हैं। ऐसे में हर गांव में विभिन्न जातियों के आपस में वैवाहिक रिश्ते हुए हैं। प्रत्येक गांव में यह वैवाहिक रिश्ते बने हुए हैं। पुराने समय में एससी वर्ग के लिए सीट आरक्षित होने पर इसी वर्ग को चौधर मिलना निश्चित था लेकिन अब समीकरण बदल गए हैं। कई गांवों में एससी वर्ग की लड़कियों की सामान्य वर्ग के परिवारों में शादी कर रखी है। ऐसे इस आरक्षित पद का सामान्य श्रेणी के लोग फायदा उठाने की पुरजोर कोशिश में हैं।
दादरी ब्लॉक में एससी वर्ग के 92 वार्ड
दादरी ब्लॉक में 46 पंचायतें हैं। इसमें एससी के कुल वार्ड 92 में से एससी महिलाओं के लिए 38 पद आरक्षित हैं। इसी प्रकार बीसी वर्ग के कुल 40 वार्ड हैं जिनमें 20 महिला वार्ड हैं। इसी प्रकार इस ब्लॅाक में महिलाओं के लिए कुल 174 वार्ड आरक्षित हैं।