फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The number of cows infected with lumpi virus increased to 304, 11 more showed symptoms

लंपी वायरस से संक्रमित गायों की संख्या हुई 304

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The number of cows infected with lumpi virus increased to 304, 11 more showed symptoms
चरखी दादरी। जिले में लंपी वायरस का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को 11 गायों में वायरस के लक्षण नजर आए हैं और इसके बाद ऐसे पशुओं की संख्या बढ़कर 304 हो गई है। इन आंकड़ों की पुष्टि पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जसवंत जून ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंपी वायरस से बचाव के लिए अब तक विभाग 37400 गायों को वैक्सीन लगा चुका है। अब तक जिला में इस रोग से छह गायों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को इस रोग के लक्षणयुक्त 11 गाय मिली हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अंतिम चरण में है और शनिवार तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उप निदेशक ने बताया कि गोशालाओं की निगरानी भी लगातार रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन कार्य लगातार जारी है और कुछ वैक्सीन रिजर्व रखी गई है ताकि आपात काल में इस्तेमाल की जा सके। उन्होंने बताया कि गाय पालक अभी सतर्क रहे और पशु की उचित देखभाल करें। अगर पशु में संक्रमण के लक्षण नजर आए तो तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि गाय बांधने के स्थान को साफ सुथरा रखें और दूध का सेवन उबालकर करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस रोग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed