फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The number of buses decreased, the troubles of passengers increased... 15 buses that are 10 years old have been taken out of the depot's fleet.

Charkhi Dadri News: घटीं बसें, यात्रियों की बढ़ीं मुसीबतें...10 साल पुरानी 15 बसें डिपो के बेड़े से हुईं बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The number of buses decreased, the troubles of passengers increased... 15 buses that are 10 years old have been taken out of the depot's fleet.
चरखी दादरी। दादरी डिपो के लगभग 10 साल पुरानी 15 बसों को बेड़े से बाहर कर दिया गया है। ये बसें बीएस-4 मानकों के अनुरूप नहीं थीं और एनसीआर क्षेत्र के नियमानुसार इन्हें अब दादरी डिपो से संचालित नहीं किया जा सकता। इसलिए इन्हें पंचकूला डिपो भेजा गया है, जहां से अब इन बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। इस बदलाव के बाद दादरी डिपो के बेड़े में अब केवल 113 बसें बची हैं। बसों की संख्या घटने से अब यात्रियों की मुसीबतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

बीएस-4 बसों को चार साल तक दादरी डिपो से संचालित किया गया, लेकिन दादरी जिले के एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने के बाद नियमों के कारण अब इन्हें वहां चलाना संभव नहीं रहा। इस संबंध में मुख्यालय से भी जानकारी ली गई और आदेश के तहत बसें पंचकूला डिपो भेज दी गईं। हाल ही में दादरी डिपो को 15 नई बसें मिली थीं, जिसके बाद बेड़े की कुल संख्या 128 तक पहुंच गई थी। अब 15 बसों के हटने से यह संख्या घटकर 113 रह गई है। इस कमी के कारण यात्रियों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दादरी परिवहन विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि जल्द ही डिपो में और नई बसें पहुंचाई जाएंगी। मुख्यालय द्वारा कुल 35 नई बसों का आवंटन किया गया है, जिनमें से 15 बसें दो महीने पहले ही डिपो में शामिल की जा चुकी हैं। इसके अलावा 15 और बसें और 5 एसी बसें भी जल्द डिपो में आनी हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सकेगी और बसों की कमी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन 30 हजार से अधिक यात्री करते हैं सफर
दादरी डिपो की बसें स्थानीय एवं लंबे रूटों पर चलती हैं और प्रतिदिन लगभग 30 हजार यात्री इनसे सफर करते हैं। बसों की संख्या में कमी के कारण रूटों पर सेवा प्रभावित होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
राजस्व पर भी पड़ेगा असर
बसों की संख्या घटने से दादरी डिपो को प्रतिदिन लगभग 12 लाख रुपये के राजस्व में कमी आने का खतरा है। विभाग अधिकारियों का कहना है कि नई बसों के आने से यह घाटा जल्दी पूरा कर लिया जाएगा और यात्रियों को सुविधाजनक सेवा प्रदान की जाएगी।

-------
रोडवेज बेड़े से 15 बसों के बाहर होने के बाद भी यात्रियों के लिए पर्याप्त बसें हैं। यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed