फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The message of staying away from drugs and protecting the environment was given to the volunteers in the camp

Charkhi Dadri News: शिविर में स्वयंसेवकों को दिया नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 08 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The message of staying away from drugs and protecting the environment was given to the volunteers in the camp
स्वयंसेवकों को सम्मानित करते दी केंद्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर व अन्य।  - फोटो : 1
बाढड़ा। गांव चांदवास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान बुधवार को युवाओं को नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शिविर में सतनाली स्थित राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रो. संजय कुमार ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग तेजी से मोबाइल का आदी होता जा रहा है जिससे उनका बहुमूल्य समय व्यर्थ हो रहा है। यदि युवा अपनी ऊर्जा और समय को पर्यावरण संरक्षण, अध्ययन और समाज सेवा में लगाएं, तो वे न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर दी केंद्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने पौधरोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में हमेशा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। नशा व्यक्ति, परिवार और समाज, तीनों को खोखला कर देता है। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य हरिकिशन राणा, कार्यक्रम अधिकारी पवन सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed