फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The meeting of Bharatiya Janata Party officials and workers was held at the party office in Charkhi Dadri.

सरकार बनाने में किसान मोर्चा का होगा अहम योगदान : किरण कलकल

Sat, 20 Jan 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The meeting of Bharatiya Janata Party officials and workers was held at the party office in Charkhi Dadri.
किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक सुखविंद्र का स्वागत करते भाजपा जिला अध्यक्ष
चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पार्टी की केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाने में किसान मोर्चा का अहम योगदान होगा।
विज्ञापन

इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी का स्वागत किया गया। किरण कलकल ने कहा कि किसान मोर्चा मांढ़ी के नेतृत्व में पहले से भी अच्छा कार्य करेगा। अपनी नियुक्ति पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए पहले से भी ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान दीवार पर कमल का फूल और फिर से मोदी सरकार का स्लोगन लिखा गया। बैठक में रामकिशन शर्मा, बबीता फौगाट, संजय छापरिया, राजेश बंटी, राजेश, नितेश ऐरन, सुशीला , विनीत सांगवान, निक्सन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed