फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The lift installed four months ago is out of order since one month

Charkhi Dadri News: चार माह पहले लगी लिफ्ट एक माह से खराब, गर्भवती, बुजुर्ग चढ़ रहे सीढि़यां

Sat, 26 Oct 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 26 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
The lift installed four months ago is out of order since one month
एमसीएच में बंद पड़ी लिफ्ट। 
चरखी दादरी। एमसीएच यानी मातृ-शिशु अस्पताल में 11 लाख रुपये की लागत से चार माह पहले लगी लिफ्ट एक माह से खराब है। इधर, विभाग इसे ठीक करवाने की जहमत नहीं उठा रहा, उधर, सीढ़ियां चढ़ने से महिलाओं, गर्भवतियों और बुजुर्गों की सांस फूल रही है। मरीजों को पहली और दूसरी मंजिल पर जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सरदार झाड़ू सिंह चौक के पास स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में जून 2024 में लिफ्ट की सुविधा शुरू की गई थी। सितंबर 2023 में इसके लिए स्वीकृति और बजट मिला था। बावजूद इसके करीब नौ माह तक मरीजों को लिफ्ट लगने का इंतजार करना पड़ा। लिफ्ट सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को राहत मिली। उन्हें सीढ़ियां चढ़ने की झंझट से छुटकारा मिल गया।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो 13 सितंबर को हुई बारिश के बाद से लिफ्ट बंद है। इसका कारण लिफ्ट के निचले हिस्से में पानी भरना है। पानी भरने से लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई। अब पहली और दूसरी मंजिल पर पहुंचने के लिए मरीजों को सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही हैं। इससे वे परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो पीडब्ल्यूडी की ओर से लिफ्ट लगवाई गई थी। इसे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ही ठीक कराएंगे। इसके लिए विभाग को सूचित कर दिया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का तर्क है कि जल्द ही लिफ्ट लगाने वाली एजेंसी से सुविधा बहाल करा दी जाएगी।
- इन मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी
एमसीएच की पहली मंजिल पर जच्चा-बच्चा वार्ड है। दूसरी मंजिल पर डायलिसिस केंद्र है। इसके अलावा इस मंजिल पर डेंगू जांच लैब, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखाएं भी हैं। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों व लोगों को सीढि़यां चढ़कर ऊपर पहुंचना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग व सांस रोगियों के लिए सीढि़यां चढ़ना लोहे के चने चबाने के समान है।

-लिफ्ट का निचला हिस्सा नहीं बनाया गया वाटर प्रूफ
लगभग 11 लाख रुपये की लागत से लगाई लिफ्ट का निचला हिस्सा एजेंसी ने वाटर प्रूफ नहीं बनाया। यही कारण है कि बारिश का पानी भरने पर लिफ्ट में तकनीकी खराब आ गई।
- 250 है एमसीएच की दैनिक ओपीडी
सरदार झाड़ू सिंह चौक के पास बने एमसीएच केंद्र की दैनिक ओपीडी करीब 250 रहती है। इनमें से 50 मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें पहली या दूसरी मंजिल पर जाना होता है। ऐसे में मरीजों की संख्या व परेशानियों को देखते हुए विभाग को जल्द लिफ्ट दुरुस्त करानी चाहिए।



एमसीएच की लिफ्ट खराब होने की सूचना है। जल्द ही संबंधित एजेंसी को साइट पर भेजकर लिफ्ट के निचले भाग को वाटर प्रूफ कराया जाएगा। एक सप्ताह में बंद लिफ्ट चालू करा दी जाएगी।
-अनूप सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी (इलेक्ट्रीशियन शाखा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed