{"_id":"66240f78a8e1c0f86f031414","slug":"the-last-rites-of-three-friends-were-performed-on-a-pyre-no-stove-was-burnt-in-1000-houses-of-imlota-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116565-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एक चिता पर की तीनों दोस्तों की अंतिम क्रिया, इमलोटा के 1000 घरों में नहीं जला चूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एक चिता पर की तीनों दोस्तों की अंतिम क्रिया, इमलोटा के 1000 घरों में नहीं जला चूल्हा
Sun, 21 Apr 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
इमलोटा नाका के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई सियाज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। इमलोटा पुलिस नाके से 30 कदम दूर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में इमलोटा गांव के तीन परिवारों ने अपने लाल खो दिए। ट्रक के साथ हुई कार की टक्कर में जान गंवाने वाले तीनों दोस्तों के शव का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम चार बजे गांव में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दुख की घड़ी में इमलोटा गांव के करीब एक हजार घरों में शनिवार को चूल्हा नहीं जला।
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इन हादसों में परिवारों को जीवनभर का दर्द मिल रहा है। शुक्रवार रात को ट्रक से टकराई कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। गांव के तीन युवाओं के काल का ग्रास बनने से पूरे इमलोटा गांव में शोक का माहौल है। शनिवार शाम अंतिम संस्कार होने तक गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि मृतकों के घर हर कोई सांत्वना देता नजर आया।
बता दें कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे इमलोटा निवासी साहिल, खेमचंद, दीपक, प्रदीप और नीरज सियाज कार में सवार होकर छुछकवास की तरफ जा रहे थे। इमलोटा पुलिस नाका से करीब 30 कदम पहले एक होटल के सामने उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर साइड का एयर बैग भी खुल गया, जिसके चलते चालक प्रदीप का काफी बचाव हो गया। एकाएक हुए हादसे में दीपक, खेमचंद और साहिल को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
साहिल और दीपक तीन भाइयों में थे सबसे छोटे
साहिल और दीपक तीन भाइयों में छोटे थे। वहीं, खेमचंद दो भाइयों में छोटा था। 27 वर्षीय दीपक शादीशुदा था और उसकी तीन वर्ष और एक वर्ष की दो बेटियां हैं। वह श्रमिक था। हादसे से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। साहिल और खेमचंद अविवाहित थे।
दुख जताने अस्पताल में पहुंचे राजनेता
साहिल, दीपक और खेमचंद के घर के समीप शुक्रवार रात करीब दो बजे तक लड़की की शादी से खुशी का माहौल था। हादसे का पता चलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार को सिविल अस्पताल में भी शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के लिए जिले के गण्यमान्य लोग और राजनेता पहुंचे। उन्होंने घटना को बेहद दुख बताया। अस्पताल पहुंचने वालों में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल, भाजपा नेता बबीता फौगाट शामिल रहीं।
वर्जन:
हादसा बेहद दुखद है। तीनों युवाओं का शाम करीब चार बजे एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। शनिवार को किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। भगवान ऐसी अनहोनी किसी के साथ न करे। - रामनिवास, सरपंच, इमलोटा
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर शुक्रवार रात करीब दो से ढाई के बीच ये हादसा हुआ। इसमें तीन युवकों की मौत हुई है। मृतकों की कार जिस ट्रक से टकराई है, उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। - तेजपाल सोनी, एसएचओ, दादरी सदर थाना