फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The humid heat made us miserable all day long

Charkhi Dadri News: उमस भरी गर्मी ने दिनभर किया बेहाल

Mon, 03 Jun 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The humid heat made us miserable all day long
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को उमस भरी गर्मी बनी रही। पूर्वी-दक्षिणी हवाएं चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बनी रही जिससे तापमान भी सामान्य ही बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को नौतपा का नौवां एवं अंतिम दिन रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दादरी में शनिवार को बादल छाए रहे। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी। उन्होंने बताया कि करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं जिनसे लोगों को गर्मी से राहत मिली और दिन के तापमान में गिरावट रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन से चार जून को उत्तरी जिलों में आसमान में धूल छाई रहेगी। पांच और छह जून को तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं होगी। इसके बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और भीषण गर्मी एवं लू का प्रकोप रहेगा। उन्होंने बताया कि जून के पहले पखवाड़े में तापमान बढ़ेगा जबकि दूसरे पखवाड़े में सामान्य बना रहेगा। जून में चार से पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिनकी वजह से बीच-बीच में मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed