{"_id":"69a344a03122bff53b007e77","slug":"the-hindi-examination-for-class-10-was-conducted-peacefully-at-22-centres-in-the-district-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-152067-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले में 22 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई 10वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले में 22 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई 10वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा
Sun, 01 Mar 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर आती हुई छात्राएं।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा 22 केंद्रों में संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों में शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों का दबदबा बना रहा। प्रशासन की ओर से एसडीएम आशीष सांगवान ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा दोपहर साढ़े 12 से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक आयोजित की गई। जैसे ही परीक्षा शुरू हुई उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया। शिक्षा बोर्ड के प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता इंचार्ज रविंद्र ग्रेवाल के नेतृत्व में गांव फतेहगढ़, पैतावास कलां व दादरी शहर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों के बाहर लोग काफी संख्या में देखने में आ रहे हैं, हालांकि शिक्षा बोर्ड, प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक प्रबंध किए जाने से नकलचियों के हौसले पस्त रहे।
उड़नदस्ता इंचार्ज रविंद्र ग्रेवाल ने बताया कि परीक्षा के दौरान काफी पुलिस बल तैनात किया गया। एक परीक्षा केंद्र में छह से सात पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इंचार्ज रविंद्र ग्रेवाल ने अभिभावकों व आम लोगों से नकल पर अंकुश लगाने में सहयोग किए जाने की अपील है। जिले में कुल 34 परीक्षा केंद्र हैं जिनमें विद्यार्थी संख्या के अनुपात में प्रत्येक दिन केंद्रों की संख्या कम या ज्यादा हो जाती है।