फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The heat of summer has increased the number of diseases, and the hospital is overflowing with patients

Charkhi Dadri News: गर्मी की तपिश ने बढ़ाई बीमारियां, अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़

Thu, 16 Apr 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 16 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The heat of summer has increased the number of diseases, and the hospital is overflowing with patients
नागरिक अस्पताल में मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीजों की भीड़।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम के मिजाज में आए बदलाव ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और चढ़ते पारे से अब स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से उभरने लगी हैं। गर्मी की इस मार का सीधा असर नागरिक अस्पताल की ओपीडी में देखने को मिल रहा है जहां रोजाना मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। विशेष रूप से मेडिसिन विभाग में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में हर रोज 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द जैसी शिकायतों से पीड़ित हैं। चिकित्सकों का मानना है कि तापमान में अचानक हुई वृद्धि और गर्म हवाओं के कारण लोगों का पाचन तंत्र प्रभावित हो रहा है जिससे संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र श्योराण ने लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में खानपान के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। संक्रमण से बचने के लिए लोगों को केवल घर पर बना पौष्टिक आहार ही लेना चाहिए। बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और कटे हुए फलों से पूरी तरह परहेज करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, क्योंकि गर्मी में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. उपेंद्र श्योराण ने कहा कि खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोना और स्वच्छ पानी का उपयोग करना अनिवार्य है। शरीर में पानी की कमी यानी डी-हाइड्रेशन से बचाव के लिए उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने का सुझाव दिया है। घर में बनी लस्सी, नींबू पानी और ताजे फलों का रस इस मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ ऊर्जा भी बनाए रखते हैं।

समय पर चिकित्सक से लें परामर्श
डॉ. उपेंद्र श्योराण ने कहा कि यदि किसी को लगातार उल्टी, दस्त या चक्कर आने जैसी समस्या महसूस हो, तो उसे घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। समय पर इलाज मिलने से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed