फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The heat of Nautapa is unaffected, the weather remains pleasant for the fourth consecutive day, the mercury will rise from today

Charkhi Dadri News: नौतपा की तपिश बेअसर, लगातार चौथे दिन सुहावना रहा मौसम, आज से बढ़ेगा पारा

Mon, 01 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The heat of Nautapa is unaffected, the weather remains pleasant for the fourth consecutive day, the mercury will rise from today
चरखी दादरी। आमतौर पर भीषण गर्मी और तेज धूप के लिए पहचाने जाने वाले नौतपा के दौरान इस बार मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। 25 मई से नौतपा शुरू हुआ था जो 2 जून तक चलेगा। शुरुआत के तीन दिन नौतपा ने खूब तेवर दिखाए लेकिन 28 मई को हुई ओलावृष्टि के बाद 31 मई तक नौतपा का असर फीका दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिले में लगातार चौथे दिन भी लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना बना रहा। रविवार को दिनभर आसमान साफ रहा तथा नीला आकाश दिखाई दिया। तापमान सामान्य दिनों की तुलना में कम रहने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

36 डिग्री पर दिन का पारा
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौतपा के दिनों में जहां आमतौर पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है वहीं इस बार बीच-बीच में हुई बारिश, तेज हवाओं और बदले मौसम के कारण तापमान नियंत्रित बना हुआ है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मौसम साफ
रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही लेकिन तेज गर्मी का अहसास नहीं हुआ। पिछले दिनों हुई बारिश और आंधी के प्रभाव के कारण वातावरण में ठंडक बनी हुई है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य रही। लोगों का कहना है कि मई माह के अंतिम दिनों में इस प्रकार का मौसम राहत देने वाला है।

आगामी दिनों में बढ़ेगी गर्मी
हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी। आगामी चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही दिन में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है।


वर्सन:
1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही रहने व बीच-बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed