{"_id":"6643a54be24f3b21eb0f8205","slug":"the-heat-made-me-miserable-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-117670-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान एक और न्यूनतम दो डिग्री बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान एक और न्यूनतम दो डिग्री बढ़ा
Tue, 14 May 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 14 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क बना रहा। अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान एक और न्यूनतम दो डिग्री बढ़ा है। मौसम विभाग ने हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंंद्रमोहन वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। इस दौरान लू का भी प्रकोप बनने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ महीने से लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गर्मी का प्रकोप नहीं बन सका। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। आंशिक बादलवाही और हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी भी होती रही जिससे तापमान बढ़ने नहीं पाया।
उन्होंने बताया कि अब आने वाले दिनों में आमजन को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाएं चलेंगी। इसकी वजह दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।