फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The heat has started to show its strength, with the possibility of intense heat for the next four days

Charkhi Dadri News: गर्मी ने शुरू किए तेवर दिखाने, अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी की जताई संभावना

Sun, 07 Jun 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The heat has started to show its strength, with the possibility of intense heat for the next four days
चरखी दादरी। जून माह के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बाजारों में दिखा असर
रविवार को जिले में दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से लू जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका है।
विज्ञापन

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी
रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अगले कुछ दिनों में बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून तक मौसम शुष्क
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 12 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क और गर्म बना रहेगा। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते बीच-बीच में हल्के बादल छाने और धूलभरी हवाएं चलने के आसार भी हैं लेकिन बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है। ऐसे में गर्मी का असर लगातार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
गर्मी से सावधानी बरतने की सलाह
चिकित्सकों ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि इन पर लू का खतरा अधिक रहता है।

वर्सन :
गर्मी के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच आने वाले दिनों में जिलेवासियों को तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ सकता है।-- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed