{"_id":"6a6e45713e169b992e041ce7","slug":"the-grievances-of-ex-servicemen-and-their-dependents-were-heard-at-the-camp-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-158482-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिविर में पूर्व सैनिकों और आश्रितों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिविर में पूर्व सैनिकों और आश्रितों की समस्याएं सुनीं
Sun, 02 Aug 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
जांगडा धर्मशाला में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनते हुए सेना के अधिकारी।
- फोटो : 1
बाढड़ा। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को जांगड़ा धर्मशाला में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हिसार से पहुंची सेना के उच्च अधिकारियों की टीम ने पेंशन, रिकॉर्ड दुरुस्त करने व अन्य दस्तावेजों से संबंधित मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर ओआईसी कर्नल ज्योतराणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कर्नल सिंघासन गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की हरसंभव सहायता करना सेना की प्राथमिकता है। उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जेसीओ आईसी सूबेदार हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि जिले के पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के प्रधान सोमबीर शर्मा के नेतृत्व में सोसायटी पदाधिकारियों ने सेना की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रामकिशन फौजी, पूर्व सूबेदार मेजर विश्वाकर, समारी सिंह, कुलबीर, रणबीर नंबरदार, बलवान मौजूद रहे।