{"_id":"67dc56ca25e92d9a72000caf","slug":"the-greed-of-earning-money-by-completing-the-task-proved-costly-for-the-young-man-he-lost-rs-183-lakh-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133697-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: टास्क पूरी कर रुपये कमाने का लालच युवक को पड़ा महंगा, गंवाए 1.83 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: टास्क पूरी कर रुपये कमाने का लालच युवक को पड़ा महंगा, गंवाए 1.83 लाख
विज्ञापन
बौंदकलां। ऑनलाइन टास्क पूरी कर रुपये कमाने का लालच सांवड़ निवासी युवक को भारी पड़ गया। ठगों के जाल में फंसकर निखिल ने 1.86 लाख रुपये गंवा दिए। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद उसने पहले साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और अब जिला साइबर पुलिस थाना में अज्ञात ठग गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सांवड़ निवासी निखिल ने बताया कि वो पढ़ाई करता है। 15 मार्च को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया। उसे होटलों को ऑनलाइन प्रमोट करने का कार्य करने के लिए टास्क दिया गया। टास्क पूरा होने पर 150 रुपये का भुगतान लेने के लिए उन्होंने उसके व्हाट्सएप नंबर पर टेलीग्राम लिंक भेजा। इसके बाद निखिल टेलीग्राम अकाउंट से जुड़ गया।
उन्होंने टास्क के मुनाफा का भुगतान लेने के लिए यूपीआई आईडी मांगी और 150 रुपये उसके खाते में डाल दिए। निखिल ने बताया कि 16 मार्च को टेलीग्राम अकाउंट से उसके पास रुपये देकर ली जाने वाली टास्क भेजी। मुनाफा कमाने के लिए उसने एक हजार रुपये का टास्क लिया और उसे पूरा करने के बाद उसके खाते में 1,410 रुपये प्राप्त हुए। फिर निखिल ने 3,000 व 1,000 रुपये के पेड टास्क खरीदे और इन्हें पूरा करने पर उसे 5,210 रुपये लाभ सहित दिए गए।
विज्ञापन
उसके बाद 7,000 रुपये का टास्क दिया और इसका लाभ लेने के लिए 15,000 रुपये व 31,000 रुपये के दो टास्क और खेलने के लिए कहा। टास्क राशि का भुगतान करने के बाद उससे 31 हजार रुपये की मांग की गई। यह राशि डालने के बाद 67,300 रुपये का टास्क दिया। इसके बाद 97 हजार का टास्क देकर उसे कुल 1.86 लाख रुपये की चपत लगाई गई। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।