फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The government is insulting the elderly by cutting old age pension: Dushyant

वृद्धावस्था सम्मान पेंशन काट बुजुर्गों का अपमान कर रही है सरकार : दुष्यंत

Sun, 23 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The government is insulting the elderly by cutting old age pension: Dushyant
बाढड़ा में कार्यकर्ताओं से मिलते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला।  - फोटो : 1
बाढड़ा। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार शर्तें लगाकर बुजुर्गों की वृद्धावस्था सम्मान पेंशन काट रही है। वे बुजुर्गों का अपमान सहन नहीं करेंगे। यह बात उन्होंने शनिवार को जजपा जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास के भतीजे की शादी में आशीर्वाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू तो कर दिया जबकि इस पर इतनी शर्तें थोंप दी कि प्रदेश की मात्र 5 प्रतिशत महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। प्रदेश में आए दिन हत्या, फिरौती और डकैती की घटनाएं घट रही हैं। आज प्रदेश की 50 प्रतिशत उपजाऊ भूमि में बरसात का पानी भरा हुआ है। सरकार बरसाती पानी का खेतों में से निकालने का कोई प्रबंध नहीं कर रही है।
विज्ञापन

दुष्यंत ने कहा कि भावांतर भरपाई योजना की राशि अभी तक किसानों को नहीं मिली है। प्रदेश में धान खरीद में घोटाला हो रहा है। प्रदेश की मंडियों में यूपी और पंजाब की धान को खरीदा जा रहा है। प्रदेश का किसान आंदोलन करने को मजबूर हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा 7 दिसंबर को जुलाना में अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सज्जन बलाली, नरेश द्वारका, हलका अध्यक्ष राकेश कलकल, हलका बाढड़ा अध्यक्ष विजय श्योराण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed