{"_id":"6852ff91614464a4bc036ddf","slug":"the-generator-of-the-x-ray-machine-broke-down-again-the-portable-machine-is-not-capable-of-doing-large-x-rays-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-139039-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फिर खराब हुआ एक्स-रे मशीन का जनरेटर, बड़े एक्स-रे करने में सक्षम नहीं है पोर्टेबल मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फिर खराब हुआ एक्स-रे मशीन का जनरेटर, बड़े एक्स-रे करने में सक्षम नहीं है पोर्टेबल मशीन
Wed, 18 Jun 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल कक्ष में खराब पड़ी डिजिटल एक्स-रे मशीन।
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में सात साल पुरानी एक्स-रे मशीन सामान्य तापमान नहीं मिलने से लगातार बंद हो रही है। मशीन को गर्मी से बचाने के लिए इंजीनियर की ओर से बार-बार तापमान की स्थिति बराबर रखने की हिदायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार को फिर से मशीन का एक्स-रे जनरेटर खराब हो गया जिसके चलते मशीन ने काम करना बंद कर दिया।
फिलहाल स्थानीय रेडियोलोजिस्ट कम क्षमता वाली पोर्टेबल मशीन से काम चला रह हैं। पोर्टेबल मशीन से बड़े एक्स-रे नहीं होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से नई एक्स-रे मशीन मंगवाने की मांग की है, ताकि मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए निजी लैब संचालकों के पास न जाना पड़े। लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही जिले के नागरिक अस्पताल के एक्स-रे मशीन कक्ष में खराब पड़े एसी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
एक्स-रे मशीन दो माह के अंतराल में 15 बार बंद हो चुकी है। अस्पताल में जब भी इंजीनियर मशीन ठीक करने के लिए आते हैं तो वो कक्ष में सामान्य तापमान रखने की हिदायत देकर जाते हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन बात को अनसुना कर देता है। मशीन के लगातार खराब होने के कारण मंगलवार को एक्स-रे जनरेटर भी खराब हो गया। इससे मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
रेडियोलोजिस्ट का कहना है कि मरीजों की संख्या के अनुसार पोर्टेबल मशीन की एक्स-रे करने की क्षमता कम है। इससे एक दिन में केवल 60 से 70 एक्स-रे हो पाते है जबकि बड़े एक्स-रे करने पर मशीन हांफने लगती है।
प्रतिदिन कटती है 200 एक्स-रे की पर्ची
नागरिक अस्पताल में सुविधाओं के इजाफे के साथ ही मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की ओर से दोनों शिफ्टों में एक्स-रे सुविधा शुरू होने के बाद प्रतिदिन 200 एक्स-रे तक किए जाते हैं। अब मशीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण इनकी संख्या कम हो जाएगी।
शनिवार को बदला गया था कंट्रोलर कार्ड
नागरिक अस्पताल में खराब पड़ी मशीन को ठीक करने के लिए रोहतक से इंजीनियर को बुलाया गया था, जहां मशीन के खराब पड़े कंट्रोलर कार्ड को बदला गया। मशीन के दो दिन काम करने के बाद बुधवार को फिर से मशीन का एक्स-रे जनरेटर खराब होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सात साल पुरानी है डिजिटल एक्स-रे मशीन
अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन को वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। मशीन से लगातार एक्स-रे की संख्या अधिक होने व तापमान सामान्य नहीं होने के कारण लगातार खराब होती रही है। मशीन के खराब होने के कारण मरीजों को आर्थिक व मानसिक पीड़ा उठानी पड़ती है।
नई एक्स-रे मशीन के लिए मुख्यालय डिमांड भेजी गई है। वर्तमान मशीन के लिए रोहतक से इंजीनियर बुलाया जाएगा और शुक्रवार तक व्यवस्था बहाल हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
डॉ. राहुल अरोड़ा, प्रवक्ता, नागरिक अस्पताल