{"_id":"65e4c8426a5ac37eb50e7e34","slug":"the-gate-of-the-house-was-burnt-by-pouring-petrol-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-114429-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पेट्रोल डालकर जलाया मकान का गेट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पेट्रोल डालकर जलाया मकान का गेट, केस दर्ज
Mon, 04 Mar 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के काठमंडी क्षेत्र स्थित एक मकान के गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। कार सवार चार आरोपियों ने दहशत फैलाने की मंशा से ऐसा किया। मकान मालिक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शिव कुमार ने बताया कि पुराना बस स्टैंड के पास उनकी लोहे की दुकान है। पुराना झज्जर रोड पर भी उन्होंने मकान बनाया है, इसमें नीचे के भवन में दुकान है और ऊपरी मंजिल वह परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के करीब 5:30 बजे वह बालकनी में आए। उसी दौरान सामने रहने वाले पड़ोसी जयकिशन ने उन्हें बताया कि उनके घर के मुख्य द्वार पर आग लगी है। यह बात सुनकर वह बेटे अरुण के साथ मौके पर पहुंचे।
पास जाकर देखा तो वहां पेट्रोल की एक खाली बोतल पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि घर के सामने एक कार खड़ी थी और उसमें चार लोग सवार थे। आग के बारे में पूछताछ करने के लिए वह कार के पास गए तो आरोपी कार लेकर भाग गए। बाद में उन्होंने घर की सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें कार सवार आरोपी पेट्रोल डालकर आग लगाता दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि कार सवार आरोपियों ने मास्क लगाए थे। कार के शीशों पर कपड़े और नंबर प्लेट पर पॉलीथिन बंधी थी।
विज्ञापन
- जायजा लेने पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आरोपियों के खिलाफ सबूत एकत्र किए। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर कार सवार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।