{"_id":"625dab722c9285680d145770","slug":"the-game-of-delivering-slips-inside-the-center-continued-even-in-the-tenth-science-paper-charkhidadri-news-hsr6294328194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं विज्ञान के पेपर में भी जारी रहा केंद्र के अंदर पर्चियां पहुंचाने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं विज्ञान के पेपर में भी जारी रहा केंद्र के अंदर पर्चियां पहुंचाने का खेल
विज्ञापन
राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र की दीवार पर चढ़े युवक।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को नकलचियों के हौसले बुलंद रहे। दसवीं विज्ञान के पेपर में शहर स्थित परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों में ढिलाई नजर आई और नकल डालने पहुंचे असामाजिक तत्वों ने इसका फायदा उठाया। इन तत्वों ने बेखौफ होकर परीक्षा केंद्रों की दीवारों पर चढ़कर अंदर बैठे अपने परिचित परीक्षार्थियों तक पर्चियां पहुंचाई।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा सोमवार को 33 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षा बोर्ड व अन्य उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। हालांकि बावजूद इसके परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप देखने में आया। शहर के परीक्षा केंद्रों की अगर बात करें तो पूर्व की तरह सोमवार को सख्ती नजर नहीं आई। काठमंडी स्थित राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर महज एक पुलिसकर्मी तैनात नजर आया जबकि नकल डालने वालों की संख्या काफी अधिक थी। वहीं, शहीद दलबीर सिंह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र के पिछली तरफ की दीवार पर चढ़कर कई युवक केंद्र के अंदर तक पर्चियां पहुंचाते नजर आए।
शिक्षा बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग ने प्रश्नपत्र वितरण के बाद केंद्रों का निरीक्षण किया। फ्लाइंग टीम सदस्य जयकरण ने बताया कि परीक्षा शुरू होते ही केंद्रों का निरीक्षण शुरू किया गया। 11 उड़नदस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। सोमवार को यूएमसी का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
नकल डालने के लिए स्कूलों की दीवारों को कर रहे क्षतिग्रस्त
शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों में बाहर से पर्चियां फेंकने का खेल जारी रहा। स्कूल भवन की छत व दीवारों से चढ़कर कमरों तक पर्चियां पहुंचाने के प्रयास किए गए। केंद्रों के बाहर भी लोगों की भीड़ बनी रही। नकल डालने पहुंचे लोग राजकीय स्कूलों की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर ऊपर चढ़ने का रास्ता बना रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
अधिकारियों के कार्यालयों के समीप बनाई पर्चियां
शहर के दोनों परीक्षा केंद्र लघु सचिवालय से 100 मीटर की दूरी पर भी नहीं हैं। राजकीय कन्या स्कूल की दीवार तो लघु सचिवालय से सटी हुई है। लघु सचिवालय की तरफ से ही कई परीक्षार्थी केंद्र के अंदर प्रवेश करते हैं। इतना ही नहीं तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के यहां कार्यालय होने के बाद भी नकल बनाने और फिर केंद्र के अंदर तक पहुंचाने का खेल चल रहा है जबकि कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
नकल संबंधी शिकायत की जांच करवाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बाढड़ा। गांव के परीक्षा केंद्र में नकल होने संबंधी शिकायतों की जांच करवाने के लिए गांव काकड़ौली सरदारा के अभिभावकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
गांव काकड़ौली सरदारा निवासी कप्तान देशराम, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार, उमराव सिंह, सूबेदार महाबीर सिंह, जोगेंद्र शर्मा, सूरजमल सिंह, कर्मबीर सिंह, सोमबीर, रमेश शास्त्री, सत्यबीर सिंह ने बताया कि उनके गांव में क्षेत्र के 12 गांवों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने यहां परीक्षा केंद्र भी बना रखा है, लेकिन एक शिक्षक ने हाल में शिक्षा बोर्ड को शिकायत देकर इस परीक्षा केंद्र में नकल होने की बात कही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि उक्त शिक्षक की नकल होने संबंधी बात सरासर गलत एवं निराधार है। लोगों ने एसडीएम से इसकी जांच करवाने की मांग है ताकि उनके गांव के परीक्षा केंद्र की छवि धूमिल न होने पाए। संवाद
33 केंद्रों पर सोमवार को दसवीं विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। जिले में सोमवार को एक भी यूमएसी केस नहीं बना। उड़नदस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। - जयकरण, बोर्ड प्रश्नपत्र फ्लाइंग सदस्य