फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The first online examination under Agniveer recruitment will be held from April 17 to May 4.

चरखी दादरी: अग्निवीर भर्ती के तहत पहली ऑनलाइन परीक्षा 17 अप्रैल से चार मई तक होगी

Sun, 12 Feb 2023 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 Feb 2023 04:23 AM IST
विज्ञापन
The first online examination under Agniveer recruitment will be held from April 17 to May 4.
चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय।
चरखी दादरी। अग्निपथ योजना 2023-24 के तहत पहली ऑनलाइन परीक्षा 17 अप्रैल से चार मई तक आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय दादरी के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को 250 रुपये का भुगतान हर एक आवेदन के लिए करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपना नाम ज्वाइनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिला के जिन युवाओं का जन्म एक अक्तूबर 2002 से एक अप्रैल 2006 के बीच हुआ है और जिन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है या जिनका रिजल्ट नहीं आया है, वे आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नल साकले ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोरकीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं।

- आर्मी रैली की प्रक्रिया निशुल्क, न पड़े दलालों के चक्कर में
कर्नल आनंद साकले ने कहा कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और भर्ती प्रक्रिया को समझ लें। अग्निवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है और अभ्यासी को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी प्रकार का कोई ट्रायल नहीं करवाती है। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और दलालों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed