फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The first multi-storey shopping complex will be built on one acre of land, the architect agency will prepare the drawing

एक एकड़ जमीन पर बनेगा पहला बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आर्किटेक्ट एजेंसी तैयार करेगी ड्राइंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The first multi-storey shopping complex will be built on one acre of land, the architect agency will prepare the drawing
चरखी दादरी। शहर को जिला मुख्यालय की लुक देने के लिए जल्द ही नगर परिषद की ओर से बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसका निर्माण करीब एक एकड़ जमीन पर होगा और जगह चयन की प्रक्रिया अधिकारियों ने पूरी कर ली है। खास बात यह है कि ये शहर का पहला बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स होगा और इसकी ऊपरी मंजिल पर नगर परिषद का कार्यालय बनाया जाएगा। इसकी ड्राइंग और डिटेल एस्टीमेट तैयार करने के लिए आर्किटेक्ट एजेंसी हायर की जाएगी।
विज्ञापन

नप अधिकारियों के अनुसार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। हालांकि डिटेल एस्टीमेट तैयार होने के बाद ही इसके निर्माण पर आने वाली वास्तविक राशि का पता चल सकेगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए कॉलेज चौक के समीप पंचनंद चौक रोड के साथ लगती जमीन चिह्नित की गई है। सकारात्मक बात यह है कि इस जमीन की मिट्टी गुणवत्ता जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है और यह जगह भी उपयुक्त है।
विज्ञापन

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने से एक तरफ शहर में विकास होगा तो दूसरी ओर नगर परिषद की आय बढ़ेगी। फिलहाल योजना है कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तीन मंजिला बनाया जाए। इसके बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा हो जबकि पहले दो फ्लोर दुकानों व बैंकों के लिए होंगे जबकि सबसे ऊपरी मंजिल पर नगर परिषद कार्यालय होगा। इस समय नगर परिषद कार्यालय बस स्टैंड के साथ लगते भवन में चल रहा है। यहां बनाई गई दुकानों में नप अधिकारी अपने कार्यालय चला रहे हैं। नए कार्यालय में बुजुर्गों के लिए लिफ्ट की सुविधा होगी और उन्हें अपने काम कराने के लिए सीढ़िया नहीं चढ़नी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहला टेंडर नहीं चढ़ा सिरे, इस सप्ताह लगेगा दूसरा
नप अधिकारियों के अनुसार छह करोड़ का रफ एस्टीमेट तैयार कर फाइल मुख्यालय भेजी गई थी। इसके बाद आर्किटेक्ट एजेंसी हायर करने के निर्देश मिले थे। इनकी पालना करते हुए टेंडर आमंत्रित किया गया था, जो ओपन हो चुका है। इसमें कुछ फर्मों ने दिलचस्पी तो दिखाई, लेकिन वो नियमों व शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे जिसके चलते टेंडर अलॉटमेंट प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई। इस सप्ताह नगर परिषद अधिकारी दूसरी बार टेंडर आमंत्रित करेंगे।
- नप की आय और कार्यालय में सुविधाएं बढ़ाना है मकसद
नगर परिषद की आय के स्रोत न के बराबर है और इस पर अधिकारियों ने ध्यान देते हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जरिये आमदनी बढ़ाने की योजना तैयार की है। वहीं मौजूदा कार्यालय का दायरा छोटा है जिसके चलते सुविधाओं में विस्तार नहीं हो पा रहा। इस पहलू को जहन में रखते हुए भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना तैयार की गई है।
जल्द ही शहर को पहले बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सौगता मिलेगी। इस संबंध में हाउस की बैठक में भी प्रस्ताव पास हो चुका है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जरिये शहरी विकास होगा जबकि नगर परिषद की आय भी बढ़ेगी।

बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
जल्द ही आर्किटेक्ट एजेंसी हायर करने के लिए हम टेंडर आमंत्रित करेंगे। इसके बाद डिटेल एस्टीमेट और ड्राइंग तैयार करवाई जाएगी। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द इस योजना को धरातल पर परवान चढ़ाया जाए।
सौहार्द शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed