{"_id":"615b509a8ebc3e9fbc7aac13","slug":"the-family-was-in-pgi-to-get-the-daughter-treated-thieves-broke-the-lock-of-the-house-and-stole-jewelry-and-cash-from-behind-charkhidadri-news-hsr613579112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का उपचार करवाने पीजीआई में था परिवार, पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का उपचार करवाने पीजीआई में था परिवार, पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चुराई
विज्ञापन
चरखी दादरी। भागवी निवासी एक महिला के मकान के ताला चटकाकर चोरों ने नकदी समेत गहने चोरी कर लिए। वारदात के समय पूरा परिवार बेटी का उपचार करवाने रोहतक पीजीआई गया हुआ था। सूचना मिलने के बाद इमलोटा चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सोमवार को केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में भागवी निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि उसकी पोती के पेट का ऑपरेशन हुआ है और वह रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन है। पिछले कई दिनों से उनका परिवार पीजीआई में ही है। इसका फायदा उठाकर चोरों ने उनका घर खंगाल दिया। एक अक्तूबर को वह पीजीआई से घर आई तो उसे ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा मिला।
पुष्पा ने बताया कि अंदर कमरे में पुत्रवधु की अलमारी से नकदी समेत गहने चोरी मिले। पुलिस शिकायत में पीड़िता ने बताया कि चोर उनके घर से सोने का मंगल सूत्र, एक सोन की चेन, दो अंगूठी, कान की झुमकी, तीन जोड़ी पायल, पांच जोड़ी चुटकी, चांदी का गुच्छा, चांदी का हाथ फूल और करीब 20 हजार रुपये ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर एफएसएल को भी बुलाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।