फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Electricity Corporation will build 18 more feeders in the district, now the problem of overload will be solved.

Charkhi Dadri News: जिले में 18 नए फीडर और बनाएगा बिजली निगम, अब ओवरलोड की दिक्कत होगी दूर

Mon, 20 Apr 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 20 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The Electricity Corporation will build 18 more feeders in the district, now the problem of overload will be solved.
दादरी के रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन। 
चरखी दादरी। बिजली निगम जिले में 18 नए फीडर बनाने जा रहा है। इनमें से 10 फीडर का काम पूरा हो चुका है। इससे गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली कट व फाल्टों से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। नए फीडर बनने के बाद जिले भर में 179 फीडर हो जाएंगे। जिले में 1.70 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। करीब पांच हजार बिजली चालित नलकूप भी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बिजली निगम 40 साल पुराने पावर सब स्टेशनों को भी आधुनिक रूप देने में जुटा है। पिछले दिनों कई पावर सब स्टेशनों में वैक्यूम सर्किट बेक्रर यानी वीसीबी मशीनें भी लगा दी गई हैं। अब पावर ट्रांसफार्मर सही तरीके से आउटपुट देने लगे हैं। पावर सब स्टेशनों की प्रवीणता में भी सुधार आया है। इतना ही नहीं निगम ने खराब उपकरण भी बदले हैं।
विज्ञापन

जिले में शुरुआत में 90 फीडर के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती गई और लोड बढ़ता गया, निगम ने फीडरों की संख्या भी बढ़ानी शुरू कर दी। अब हाल ही में निगम 18 नए फीडर बनाने जा रहा है। इनमें से 10 फीडर का काम पूरा हो चुका है। शेष फीडर का काम 15 दिन में पूरा हो जाएगा। ऐसे में गर्मी सीजन में इस बार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित रहे जिले में कई पावर सब स्टेशन चार दशक पुराने हैं। इनमें पुरानी मशीनें लगी थी। आजकल नई तकनीक के उपकरण उपलब्ध हैं। पुरानी मशीनों एवं उपकरणों की एफिशियंसी यानी प्रवीणता कम होने लगी थी। बार-बार फॉल्ट आने का झंझट बना रहता था। खासकर गर्मी सीजन में लोगों को बिजली कटों से खासी परेशानी होती रही है। धीरे-धीरे निगम ने बिजली आपूर्ति में पिछले आठ सालों में काफी सुधार किया है। अब जिस भी पावर सब स्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर खराब या जल जाता है उसकी जगह आधुनिक तकनीक का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाता है।
इसी प्रकार निगम की ओर से कई पावर सब स्टेशनों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। गांव मोरवाला, मकड़ाना, मकड़ानी, घसोला, दादरी शहर रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है। बाढड़ा में 33 केवीए क्षमता का नया पावर सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके बनने के बाद इस क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या नहीं रहेगी। मजबूरी में निगम को पावर कट कम लगाने पड़ेंगे।
निगम ने गांव काकड़ोली, बेरला व मांढ़ी हरिया स्थित 33 केवीए पावर सब स्टेशनों में सभी पुरानी मशीन को बदल दिया है। अब पावर सप्लाई के दौरान लोड की दिक्कत नहीं रहेगी। कई बार पावर स्टेशनों में लोड की वजह से मेन पावर ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण जल जाते हैं। निगम धीरे-धीरे सभी पावर सब स्टेशनों काे आधुनिक तकनीक का रूप दे रहा है।


नए फीडर और बनाए जा रहे हैं। 18 नए फीडर बनने के बाद ओवरलोड की दिक्कत दूर हो जाएगी। नए फीडर बनाने का काम 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। गर्मी सीजन में बिजली संकट नहीं रहेगा।
-अविनाश, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed