{"_id":"6ad51e8a1f3cec7144007eb0","slug":"the-election-commission-is-losing-its-credibility-due-to-the-working-style-of-a-particular-party-rao-narendra-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-161865-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग पार्टी विशेष की कार्यशैली के कारण विश्वसनीयता खो रहा : राव नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग पार्टी विशेष की कार्यशैली के कारण विश्वसनीयता खो रहा : राव नरेंद्र
Mon, 19 Oct 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा में कार्यकर्ताओं से मिलते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह।
बाढड़ा। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग पार्टी विशेष की कार्यशैली के कारण अपनी विश्वसनीयता खो रहा है। राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी के जरिये बनने का आरोप लगाया।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर बने रहने के नैतिक अधिकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस पार्टी 14 से 24 अक्तूबर तक प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेगी। एक नवंबर को राष्ट्रीय मिशन के तहत दिल्ली को जाम करने की योजना है।
कांग्रेस ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पूरी न होने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा में कथित वोट चोरी के मुद्दे की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने प्रदेश सरकार को भंग कर दोबारा चुनाव करवाने की भी मांग उठाई। साथ ही, विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर प्रक्रिया को रद करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति
यह बात राव नरेंद्र सिंह ने कस्बे में युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कही। उनके साथ पूर्व विधायक सोमवीर सिंह और डॉ. विजय सांगवान मंदौला मौजूद थे। प्रीतम बलाली, जगत सिंह बाढड़ा, दलबीर गांधी और रब्बू पंवार भी उपस्थित रहे। विजय मोटू, आनंद वालिया, संदीप ढाणी सुरजा, प्रदीप आर्यनगर, सोनू मांधी और संजीत काकड़ौली भी शामिल थे।