फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The dominance of Charkhi Dadri in the state-level chess competition.

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा में चरखी दादरी का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The dominance of Charkhi Dadri in the state-level chess competition.
शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। 
चरखी दादरी। दादरी में आयोजित 58वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 22 जिलों के स्कूली खिलाड़ी मुक्केबाजी और शतरंज में अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए जुटे। शतरंज स्पर्धा में मेजबान जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

शतरंज के मुकाबले गांव बरसाना स्थित कैप्टन जिले सिंह स्कूल में हुए। शतरंज स्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और बुद्धिमत्ता से सबको प्रभावित किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में पूनम, अंडर-17 में वर्षा, अंडर-19 में अक्षया और आशु ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की। इसके अलावा शहीद भगत सिंह और श्योनाथ बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित मुक्केबाजी में अंडर-19 में लड़कियों की विभिन्न भारवर्गों में कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

मुक्केबाजी के परिणाम
57-60 किलोग्राम भारवर्ग : भिवानी ने फतेहाबाद को, कैथल ने अंबाला को, हिसार ने सोनीपत को और रोहतक ने जींद को पराजित किया।
60-64 किलोग्राम भारवर्ग : भिवानी ने जींद को, रेवाड़ी ने फतेहाबाद को, करनाल ने कैथल को और फतेहाबाद ने झज्जर को मात दी।
66-69 किलोग्राम भारवर्ग : रोहतक ने भिवानी को, कैथल ने फतेहाबाद को, सोनीपत ने झज्जर को और स्पोर्ट्स स्कूल राई ने हिसार को हराया।
45 किलोग्राम भारवर्ग : हिसार ने पानीपत को, सोनीपत ने दादरी को, रोहतक ने रेवाड़ी को और फतेहाबाद ने नूंह को पराजित किया।
45-48 किलोग्राम भारवर्ग : हिसार ने सोनीपत को, कैथल ने करनाल को, रोहतक ने भिवानी को और फतेहाबाद ने रेवाड़ी को मात दी।
48-51 किलोग्राम भारवर्ग : अंबाला ने पंचकूला को, सोनीपत ने हिसार को, गुरुग्राम ने फतेहाबाद को और कुरुक्षेत्र ने रेवाड़ी को हराया।
51-54 किलोग्राम भारवर्ग : रोहतक ने करनाल को, दादरी ने भिवानी को, हिसार ने सोनीपत को और पलवल ने स्पोर्ट्स स्कूल राई को पराजित किया।
54-57 किलोग्राम भारवर्ग : हिसार ने जींद को, पानीपत ने गुरुग्राम को, झज्जर ने फतेहाबाद को और कैथल ने अंबाला को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed