फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The dilapidated road of Kanhra-Kadma route has become the cause of accidents

Charkhi Dadri News: कान्हड़ा–कादमा मार्ग की जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण

Fri, 13 Feb 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated road of Kanhra-Kadma route has become the cause of accidents
कान्हड़ा-कादमा मार्ग पर जर्जर अवस्था में सड़क। - फोटो : 1
कादमा। जिले के गांव कान्हड़ा से कादमा रोड पर लंबे समय से सड़क की हालत बेहद जर्जर बनी हुई है। मार्ग पर अनेक स्थानों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें पानी भरा रहता है। सड़क के साथ बने गंदे पानी के तालाब का पानी भी सड़क पर आ जाता है जिससे हालात और अधिक खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण पवन फौजी, विरेंद्र पहलवान, प्रतिम, शिव, संदीप आदि ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसल जाते हैं, जबकि चारपहिया वाहनों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed